Strange Legacy: क्या आप जानते हैं? भारत में लड़कियों की बिदाई नहीं बल्कि लड़को की होती हैं बिदाई…पढ़िए कहा हैं ये अनूठी परम्परा
 
						नई दिल्ली। हमारे देश में कई तरह की परम्पराएं प्रचलित है। यही वजह है कि भारत को विविधताओं का देश बोला जाता है। लेकिन देश हो या विदेश, हर जगह हर घर्म में शादी के बाद लड़कियों को अपना घर छोड़ कर जाना पड़ता है,
ऐसा ज्यादातर देखा जाता है। अब, आप सब ये सोच रहे होंगे कि ये बात तो हमको भी पता है कि शादी के बाद लड़कियां अपना घर छोड़कर अपने पति के घर यानी ससुराल जाती हैं।
लेकिन क्या आपने कभी ये सुना है कि शादी के बाद कोई लड़का अपनी घर छोड़कर लड़की के घर जाता हो? अगर नहीं सुना है तो ज्यादा अचंभित मत होइए, आज हम आपको एक ऐसी ही जगह के बारे में बताएंगे जहां पर ये ही रिवाज है।
कहां फॉलो होती है ये परंपरा?
ऐसा हो सकता है कि आप लोगों में से कुछ को इस जगह के बारे में पता हो, पर ज्यादातर लोग इस बात से अनभिज्ञ हैं। काफी लोगों को इस बात को जानकर काफी हैरानी भी होगी कि ऐसा भी कोई स्थान है जहां शादी के बाद लड़की की जगह लड़का घर छोड़ता है। दरअसल, ये अनूठी परंपरा भारत के मेघालय राज्य में एक विशेष समुदाय द्वारा फॉलो की जाती है।
Strange Legacy: मेघालय के चेरापुंजी इलाके में खासी जनजाति के लोगों में यही रिवाज है। चेरापुंजी इलाके में रहने वाली इस खासी जनजाति में शादी होने के बाद लड़की की बजाय लड़का घर छोड़कर लड़की के यहां रहने जाता है। हालांकि, कुछ दिन बाद वह अपना घर बदल लेते हैं।
कौन होता है मुखिया, पुरुष या महिला?
इस जनजाती की एक और पुरानी परंपरा है, इस परंपरा के मुताबिक सबसे छोटी बेटी मां-बाप के साथ रहेगी और उनकी सेवा करेगी। हालांकि, उससे बड़ी लड़कियां अपना घर छोड़कर अलग हो सकती हैं। लेकिन वो भी एक निश्चित समय के बाद ऐसा कर सकती हैं। खासी जनजाति में एक खास बात ये भी है कि यहां घर में महिलाएं ही मुखिया होती हैं।
Strange Legacy: इसके अलावा एक बात और है कि जब प्रॉपर्टी का बंटवारी होता है तो लड़को को कम व लड़कियों को ज्यादा हिस्सा मिलता है। इसमें भी सबसे ज्यादा हिस्सा मां-बाप के साथ रहने वाली छोटी लड़की को मिलता है।
खबरें और भी…
- वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: ग्राम मटिया से 50 किलो जंगली सूअर का मांस जब्त, आरोपी गिरफ्तार…
- भिलाई में खेल परिसर के भीतर खुली शराब दुकान, विरोध कर रहे कांग्रेस पार्षद भूपेंद्र यादव गिरफ्तार — स्थानीयों में आक्रोश…
- Gold Rate Today 30 October: सोने के दाम में तेजी, दिल्ली-मुंबई में बढ़े भाव — जानें आज 10 ग्राम गोल्ड का ताजा रेट…
- Raipur Viral Video: कार में महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए मशहूर कथावाचक भास्कराचार्य, पति ने किया हंगामा — वीडियो वायरल….
- Mamta Kulkarni का विवादित बयान: Dawood Ibrahim आतंकी नहीं, उसने ब्लास्ट नहीं करवाए — एक्ट्रेस के बयान से मचा बवाल…
 
				


