गौरेला पेंड्रा मरवाही :- जिले में कोबरा सांप से खिलवाड़ करना एक युवक के लिए महंगा पड़ गया। सांप के डसने से उसकी मौत हो गई। युवक के खिलवाड़ा का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, पूरा मामला गौरेला क्षेत्र के पकरिया गांव का है। यहां पर करीब 10 दिन पहले गांव के ही रहने वाले ईश्वर सिंह गोंड की सांप के डसने से मौत हो गई थी। घटना का वीडियो अब सामने आया है। इसमें दिखाई दे रहा है, ईश्वर सिंह गांव के मुख्य मार्ग पर स्थित एक पेड़ पर बैठे कोबरा को डंडे के सहारे नीचे उतारने की कोशिश करता है और छेड़ रहा था। इस दौरान ग्रामीण उसे ऐसा करने से मना करते हैं, लेकिन ईश्वर नहीं मानता। सांप नीचे उतरता है तो ईश्वर उसे हाथ में लपेट लेता है। बाइक स्टार्ट कर जैसे ही जाने लगता है, सांप से उसे डस लेता है।
वहीं ईश्वर को जमीन में गिरता देख परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचते हैं। जहां डॉक्टरों ने ईश्वर को मृत घोषित कर दिया। दूसरी ओर सांप होने की खबर पर सर्प मित्र द्वारिका कोल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कोबरा को रेस्क्यू किया और फिर सुरक्षित कर सोननदी के किनारे जंगल मे छोड़ दिया। उन्होंने लोगों से भी अपील की है, कि कोबरा या किसी वन्य प्राणी के साथ ऐसा न करें।
खबरे और भी…
- कांकेर में बड़ा सड़क हादसा: अनियंत्रित बस पलटी, 32 यात्री घायल, 8 की हालत गंभीर…
- Janjgir Girlfriend Murder News: प्रेमी ने कीचड़ में मुंह दबाकर की हत्या, शव रखकर परिजनों का चक्काजाम…
- बिलासपुर के मरवाही क्षेत्र में दुर्लभ हनी बैजर की एंट्री, गांव में फैली हल्की दहशत, जोड़े में दिखने से वन विभाग अलर्ट…
- राज्य बदलते ही बदल जाती थी पहचान: मुस्लिम लड़कियों को हिंदू बताकर कराई जाती थी शादी, लाखों की लूट का संगठित गिरोह बेनकाब…
- कैरीमिनाटी की मौत की अफवाह से मचा हड़कंप: सोशल मीडिया पर वायरल हुई फेक न्यूज, फैंस में दहशत…






