छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से लोक गायिका अलका परगनिहा चंद्राकर ने की सौजन्य मुलाकात
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में सुप्रसिद्ध लोक गायिका श्रीमती अलका परगनिहा चंद्राकर ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को उन्होंने छत्तीसगढ़ी रेडियो चैनल एफएम 91.2 के शुभारंभ के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।
चंद्राकर ने बताया रेडियो एफएम चैनल 91.2 का शुभारंभ कुम्हारी जिला दुर्ग में होने जा रहा है। जिसका प्रसारण पूरी तरह से छत्तीसगढ़ी बोली में किया जाएगा। इसके साथ ही इस चैनल के ऐप की भी शुरुआत होने जा रही है। उन्होंने बताया कि इस एफएम के शुरू करने का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ी कला, संस्कृति, बोली एवं स्थानीय लोक-जीवन का प्रचार-प्रसार करना है। इस मौके पर श्री श्याम वर्मा एवं श्री अमित परगनिहा भी मौजूद थे।
- चंद्र ग्रहण 2026: खत्म हुआ साल का पहला चंद्रग्रहण…
- CG News: चलती कार से राहगीरों पर गुब्बारे से वार करने वाले, युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…
- CG News: गर्भवती महिला से डॉग रेस्क्यू संस्था ने की मारपीट, अब तक नहीं हुआ FIR…
- CG NEWS: राज्यसभा सीट के लिए वरिष्ठ महिला नेत्री लक्ष्मी वर्मा पर लगी, हाईकमान की मुहर…
- चंद्र ग्रहण 2026: आज होगा साल का पहला चंद्रग्रहण, राजधानी में इतने बजे दिखेगा चंद्रग्रहण का नजारा…






