देश
मच्छर भगाने के लिए मॉस्किटो क्वाइल जला कर सो रहा था परिवार, फिर हुआ ये दर्दनाक हादसा
नई दिल्ली: मच्छर मारने वाली कॉइल जलाकर सोने से दुर्घटना हो गई। यहां एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। यह घटना दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में हुई है। जानकारी के मुताबिक परिवार कॉइल जलाकर सो रहा था। तभी कॉइल के कारण तकिए में आग लग गई। आग लगने से दो लोगों की झुलसने से मौत हो गई जबकि 4 लोगों की दम घुटने से जान चली गई। वहीं दो सदस्यों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक उसे सुबह एक घर में कई लोगों के बेसुध पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां डॉक्टरों ने 8 में से 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ख़बरें और भी…
- Raipur Gangwar: तेलीबांधा में लाइट बंद कर रची गई खूनी साजिश, CCTV में कैद वारदात, 4 आरोपी अरेस्ट…
- Raipur Railway Station Parking: कार पार्किंग हुई महंगी, 2 घंटे के 30 की जगह 50 रुपए, एक दिन का चार्ज सुन उड़ जाएंगे होश…
- CG Sharab Dukan Band: गणतंत्र दिवस पर दुर्ग जिले में 26 जनवरी को शुष्क दिवस घोषित, शराब दुकानें, बार और क्लब रहेंगे पूरी तरह बंद…
- सरकारी रेस्ट हाउस में अश्लील डांस! वन विभाग का बताया जा रहा वीडियो वायरल…
- पुरानी रंजिश ने ली जान, तेलीबांधा गैंगवार में एक की मौत, दूसरा गंभीर…






