BREAKING: छत पर खड़े होकर युवक बना रहा था रील्स, छज्जे से गिरने पर छात्र की मौत
 
						बिलासपुर : इंस्टग्राम रील्स बनाने का क्रेज युवाओं में काफी बढ़ गया है। लेकिन साइंस कॉलेज के एक स्टूडेंट के लिए इंस्टाग्राम की रील्स बनाना इतना महंगा पड़ गया कि उसे अपनी जान गंवाना पड़ गई। 22 साल के युवक के लिए यह उसकी जिंदगी की आखिरी रील साबित हुई। यह घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।
Read More: CG NEWS : सड़क पर खड़ी कार और संदिग्ध अवस्था में मिली युवक-युवती की लाश, इलाके में फैली सनसनी…
सेकंड ईयर का छात्र था मृतक
Bilaspur Student making Reel: जानकारी के लिए आपको बता दें कि, मृतक शंकर साव साइंस कॉलेज में बीसीए सेकंड ईयर का छात्र था। कल शाम शंकर अपने 5 दोस्तों के साथ कॉलेज परिसर की बिल्डिंग के छत पर वीडियो बना रहा था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और सीधे नीचे गिर गया। घटना में छात्र के सिर में गंभीर चोट लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Read More: भगवान भरोसे गुरुकुल छात्रावास, छात्र चढ़ा पाइप पर और फिसलकर गिरा, पैरों एवं कमर में गंभीर चोट..
Bilaspur Student making Reel: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रील्स बनाने के दौरान आशुतोष उछलने की कोशिश कर रहा था तो उसका बैलेंस बिगड़ गया। 15 फीट की ऊंचाई से अचानक गिरने से वह संभल नहीं पाया और उसके सिर में चोट लगी, जिससे उसकी मौत हो गई।
खबरें और भी…
- वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: ग्राम मटिया से 50 किलो जंगली सूअर का मांस जब्त, आरोपी गिरफ्तार…
- भिलाई में खेल परिसर के भीतर खुली शराब दुकान, विरोध कर रहे कांग्रेस पार्षद भूपेंद्र यादव गिरफ्तार — स्थानीयों में आक्रोश…
- Gold Rate Today 30 October: सोने के दाम में तेजी, दिल्ली-मुंबई में बढ़े भाव — जानें आज 10 ग्राम गोल्ड का ताजा रेट…
- Raipur Viral Video: कार में महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए मशहूर कथावाचक भास्कराचार्य, पति ने किया हंगामा — वीडियो वायरल….
- Mamta Kulkarni का विवादित बयान: Dawood Ibrahim आतंकी नहीं, उसने ब्लास्ट नहीं करवाए — एक्ट्रेस के बयान से मचा बवाल…
 
				





