विवाह का झांसा देकर रेप करने वाले सेना के जवान को पुलिस ने किया गिरफ्तार…
गौरेला पेंड्रा: शादी का झांसा देकर रेप करने वाले सेना के जवान पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जवान की गिरफ्तारी राजस्थान के जैसलमेर से हुई है। पेंड्रा पुलिस ने जैसलमेर से जवान को गिरफ्तार किया है।
दरअसल पेंड्रा थाना क्षेत्र में रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने 20 फरवरी को पेंड्रा थाना पहुचकर एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप के मुताबिक पेंड्रा थाना क्षेत्र के झाबर गांव के रहने वाले सीताराम सोनवानी से युवती की दोस्ती पांच सालों से थी। 2018 से दोनों के बीच रिलेशन था। सेना के जवान ने युवती से शादी की बात कही और फिर उसे झांसा में रखकर कई बार उसके साथ रेप किया।
इस दौरान युवती जब भी जवान से शादी करने को कहती तो वो कुछ ना कुछ बोलकर टाल देता। इसी बीच जवान ने चुपके से दूसरे गांव की लड़की के साथ सगाई कर ली। जिसकी शिकायत पीड़िता ने पुलिस से की। पुलिस ने तत्काल पीड़िता की शिकायत पर आरोपी सीताराम सोनवानी के खिलाफ 376 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। आरोपी की पुलिस लगातार पतासाजी कर रही थी।
आरोपी सेना का जवान था और राजस्थान के जैसलमेर में पोस्टेड था। पुलिस अफसरों के निर्देश पर साइबर सेल से आरोपी जवान सीताराम सोनवानी का लोकेशन पता किया गया और फिर राजस्थान के जैसलमेर में दबिश देकर आरोपी सीताराम सोनवानी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी सीताराम सोनवानी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
खबरे और भी…
- छत्तीसगढ़ देसहा यादव समाज का तीन दिवसीय महासभा सम्पन्न, श्रीकृष्ण-राधा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ा जनसैलाब
- श्री महाकाल परिवार गुड़ियारी द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन, 13 फरवरी को निकलेगी यात्रा
- कलेक्ट्रेट परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर…
- रायगढ़ में मंगल कार्बन प्लांट ब्लास्ट: 9 माह के मासूम समेत 8 मजदूर झुलसे, हालत नाजुक…
- शराब घोटाला केस: अंतरिम जमानत पर रिहा हुए कवासी लखमा, समर्थकों ने गोंडी नृत्य से किया स्वागत…






