मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम राजधानी रायपुर के महोबा बाजार स्थित मीडिया सिटी पहुंचे और वहां शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होकर लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने इस दौरान मीडिया सिटी में ही नव निर्मित शिवालय परिसर का भी लोकार्पण किया।
Read More: राजिम माघी पुन्नी मेला का आज अंतिम दिन, समापन समारोह में जाएंगे CM बघेल
मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मीडिया सिटी में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है, यह बहुत ही खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि शिव और शक्ति का अद्भुत संगम है शिवलिंग। कोई भी तीज त्यौहार हो, भगवान शिव और मां शक्ति को स्मरण किए बिना वह पूरा नहीं होता। मीडिया सिटी परिवार द्वारा इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल का अभूतपूर्व स्वागत किया गया। इस दौरान मीडिया सिटी के संचालक मंडल के सदस्यों द्वारा वहां सुविधाओं के विस्तार के संबंध में चर्चा भी की गई।
खबरें और भी…
- छत्तीसगढ़ देसहा यादव समाज का तीन दिवसीय महासभा सम्पन्न, श्रीकृष्ण-राधा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ा जनसैलाब
- श्री महाकाल परिवार गुड़ियारी द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन, 13 फरवरी को निकलेगी यात्रा
- कलेक्ट्रेट परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर…
- रायगढ़ में मंगल कार्बन प्लांट ब्लास्ट: 9 माह के मासूम समेत 8 मजदूर झुलसे, हालत नाजुक…
- शराब घोटाला केस: अंतरिम जमानत पर रिहा हुए कवासी लखमा, समर्थकों ने गोंडी नृत्य से किया स्वागत…






