बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में चल रही शीतलहर को देखते हुए स्कूलों की टाइमिंग में आंशिक बदलाव किया गया है। अब पहली पाली के स्कूल सुबह 8 बजे से लगेंगे। इसके लिए जिला कलेक्टर सौरभ कुमार ने आदेश जारी कर दिया है।
Read More: तेंदुए की धमक से दहशत में ग्रामीण, एक दर्जन बकरियों का किया शिकार
कलेक्टर द्वारा जारी किए गए आदेश के मुताबिक एक ही पाली में संचालित होने वाली प्राइमरी और पूर्व माध्यम शाला सुबह 8 बजे से लगेंगी। बात करें दूसरी पाली कि तो दोपहर 12:30 बजे से कक्षाएं लगेंगी। यह आदेश सरकारी और निजी सभी स्कूलों के लिए लागू किया गया है।






