प्रतापपुर: कड़कड़ाती ठंड के बीच छत्तीसगढ़ के एक और जिले में स्कूलों में छुट्टी का आदेश हो गया है। छत्तीसगढ़ में ठंड की वजह से अब तक तीन जिलों में स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है। सबसे पहले बलरामपुर में 4 और 5 जनवरी को स्कूलों में छुट्टी का आदेश जारी किया गया था, अब सरगुजा और सूरजपुर में भी शीतलहर को देखते हुए स्कूलों में छुट्टी का आदेश दे दिया गया है। सरगुजा और सूरजपुर में 7 जनवरी तक छुट्टी का आदेश दे दिया गया है।
READ MORE: BREAKING: इस जिले में स्कूलों को बंद करने का ऐलान, जिला प्रशासन ने लिया फैसला
सरगुजा संभाग इन दिनों शीतलहर की चपेट में हैं। सूरजपुर, अंबिकापुर, बलरामपुर में तापमान 8 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच गया है, वहीं कोहरे से लोगों का जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। स्कूली बच्चे इससे काफी ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। लिहाजा सूरजपुर कलेक्टर ने भी 5 जनवरी से 7 जनवरी तक स्कूलों में छुट्टी घोषित की है। वहीं अर्धवार्षिक परीक्षा की तारीख में भी बदलाव किया गया है।
READ MORE: जनता को मिली बड़ी राहत! आसमान से नीचे गिरे गैस सिलेंडर के दाम, अब 570 रुपये में मिलेगा…टंकी

खबरें और भी…
- श्री महाकाल परिवार गुड़ियारी द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन, 13 फरवरी को निकलेगी यात्रा
- कलेक्ट्रेट परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर…
- रायगढ़ में मंगल कार्बन प्लांट ब्लास्ट: 9 माह के मासूम समेत 8 मजदूर झुलसे, हालत नाजुक…
- शराब घोटाला केस: अंतरिम जमानत पर रिहा हुए कवासी लखमा, समर्थकों ने गोंडी नृत्य से किया स्वागत…
- पटना-इंदौर एक्सप्रेस से 311 जिंदा कछुए बरामद: RPF जांच में वन्यजीव तस्करी नेटवर्क का होगा खुलासा…






