CG NEWS: टायर फटने से पलटी तेज रफ्तार कार, दो की मौत, तीन घायल

बिलासपुर में तेज रफ्तार जायलो कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें दो लोगों की मौत और तीन लोग घायल हो बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरा मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। दरअसल, पांच दोस्त शुक्रवार को जायलो कार मे पिकनिक मनाने कोटा क्षेत्र के कोरी डेम पहुंचे थे। देर रात वापस आते समय हादसे के शिकार हो गए। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई बाकी तीन लोग घायल हैं। गाड़ी के अचानक टायर फटने से गाड़ी अनियंत्रित होकर रोड पर पलट गई। मृतकों का नाम पुलिस लाइन के अरजू और बैकुंठपुर के रहने वाले श्रेया बताया जा रहा है। (Auto volcado por reventón de llanta)
फिलहाल पुलिस मामले की जांच मे जुट गई है। सभी दोस्त पिकनिक मनाकर देर रात शहर वापस लौट रहे थे इसी बीच दर्दनाक हादसा हो गया। सूचना पर पुलिस मौका पर पहुंची और राहगीरों के मदद से घायलों को अस्पताल भेजा। (Auto volcado por reventón de llanta)
- श्री महाकाल परिवार गुड़ियारी द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन, 13 फरवरी को निकलेगी यात्रा
- कलेक्ट्रेट परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर…
- रायगढ़ में मंगल कार्बन प्लांट ब्लास्ट: 9 माह के मासूम समेत 8 मजदूर झुलसे, हालत नाजुक…
- शराब घोटाला केस: अंतरिम जमानत पर रिहा हुए कवासी लखमा, समर्थकों ने गोंडी नृत्य से किया स्वागत…
- पटना-इंदौर एक्सप्रेस से 311 जिंदा कछुए बरामद: RPF जांच में वन्यजीव तस्करी नेटवर्क का होगा खुलासा…






