नए साल में सहायक शिक्षकों को मिलेगी बड़ी सौगात, आज से शुरू होगी काउंसलिंग प्रक्रिया

अंबिकापुर: लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे सहायक शिक्षकों को जल्द ही नए साल की सौगात मिलने वाली है। दरअसल शिक्षा विभाग आज से सहायक शिक्षकों की काउंसलिंग शुरू करेगी, जिसके बाद 31 दिसंबर को पदोन्नति की सूची जारी कर दी जाएगी। बता दें कि इससे पहले 4 बार सहायक शिक्षकों की काउंसलिंग निरस्त की जा चुकी है। (Teacher Promotion List)
read also-CG NEWS: छत्तीसगढ़ में गोबर पेंट की इकाई शुरू, रोजगार की संभावनाएं बढ़ीं…
मिली जानकारी के अनुसार जिले में तैनात 800 से ज्यादा सहायक शिक्षकों को पदोन्नत किया जाना है, लेकिन काउंसलिंग निरस्त होने के चलते पदोन्नति अटकी हुई है। लेकिन अब शिक्षा विभाग ने काउंसलिंग करने का फैसला कर लिया है और आज से काउंसलिंग शुरू होगी। शिक्षा विभाग की ओर से जारी निर्देश के अनुसार सहायक शिक्षकों की काउंसलिंग 29 और 30 दिसंबर को किया जाएगा, जिसके बाद 31 दिसम्बर पदोन्नत सहायक शिक्षकों की सूची जारी कर दी जाएगी। यानि नए साल में सहायक शिक्षकों को बड़ी सौगात मिल सकती है। (Teacher Promotion List)
read also-CG NEWS: कलेक्टर ने कोरोना से बचाव के लिए आवश्यक तैयारियों की जानकारी ली
- छत्तीसगढ़ देसहा यादव समाज का तीन दिवसीय महासभा सम्पन्न, श्रीकृष्ण-राधा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ा जनसैलाब
- श्री महाकाल परिवार गुड़ियारी द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन, 13 फरवरी को निकलेगी यात्रा
- कलेक्ट्रेट परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर…
- रायगढ़ में मंगल कार्बन प्लांट ब्लास्ट: 9 माह के मासूम समेत 8 मजदूर झुलसे, हालत नाजुक…
- शराब घोटाला केस: अंतरिम जमानत पर रिहा हुए कवासी लखमा, समर्थकों ने गोंडी नृत्य से किया स्वागत…






