CG NEWS: छत्तीसगढ़ में गोबर पेंट की इकाई शुरू, रोजगार की संभावनाएं बढ़ीं…

रायपुर : पहले घरों में लीपने का काम गोबर से ही होता था। गोबर से लीपे हुए घर बहुत साफसुथरे होते थे और बैक्टीरिया आदि प्रदूषण से बचे रहते थे। अब आधुनिक टेक्नालाजी से बने हुए गोबर पेंट आ गये हैं जो काफी सस्ते हैं और देर तक टिकते भी हैं। सरकारी भवनों में इन्हें लगाने के निर्देश मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दिये हैं जिसकी प्रशंसा परिवहन मंत्री श्री नितिन गड़करी ने भी की है। लिटिया में इसका काम चल रहा है। यहां सबसे पहली खेप में बारह सौ लीटर गोबर पेंट का उत्पादन हुआ। यहां डिस्टेंपर, इमल्शन आदि का उत्पादन हो रहा है। (Cow dung paint unit)
READ ALSO-CG NEWS: कलेक्टर ने कोरोना से बचाव के लिए आवश्यक तैयारियों की जानकारी ली
गांव वाले काफी खुश हैं। आज मुख्यमंत्री ने यहां उत्पादित गोबर पेंट भेंट मुलाकात के दौरान स्थल पर देखा तथा इसकी विशेषताओं के बारे में बताया। गांव की देवकी वर्मा ने विस्तार से इसकी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से कहा कि हम गोबर पेंट से सरकारी बिल्डिंग में पोताई कराएंगे। सीमार्ट में इसका विक्रय करेंगे। अपनी जमीन से उत्पादित वस्तुओं से हम इतना कुछ कर सकते हैं। ग्रामीण हुनर की पूरी संभावनाओं को हम निखार रहे हैं। (Cow dung paint unit)
READ ALSO-CG NEWS: इंस्टाग्राम पर भेजी फ्रेंड रिक्वेस्ट, फिर न्यूड फोटो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल…
- छत्तीसगढ़ देसहा यादव समाज का तीन दिवसीय महासभा सम्पन्न, श्रीकृष्ण-राधा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ा जनसैलाब
- श्री महाकाल परिवार गुड़ियारी द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन, 13 फरवरी को निकलेगी यात्रा
- कलेक्ट्रेट परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर…
- रायगढ़ में मंगल कार्बन प्लांट ब्लास्ट: 9 माह के मासूम समेत 8 मजदूर झुलसे, हालत नाजुक…
- शराब घोटाला केस: अंतरिम जमानत पर रिहा हुए कवासी लखमा, समर्थकों ने गोंडी नृत्य से किया स्वागत…






