CG NEWS: आइसक्रीम देकर नाबालिग से छेड़छाड़, दोषी युवक को इतने सालो की हुई सजा

कोरबा. नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के दोषी युवक को कोरबा के स्पेशल कोर्ट ने 10 साल कैद में रखने की सजा दी है। अभियोजन पक्ष ने बताया कि घटना वर्ष 2018 की है। विकासखंड करतला अंतर्गत रहने वाली एक नाबालिग छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी। वह अपनी सहेलियों के साथ कोसम खा रही थी। इस बीच आइसक्रीम बेचने वाला हाकीम अंसारी पहुंचा। उसने बच्चियों को आइसक्रीम खिलाया। इसी दौरान एक नाबालिग छात्रा से छेड़खानी कर दिया। छात्रा ने घटना की सूचना घर पहुंचकर परिवार के सदस्यों को दी, पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। उसके खिलाफ नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ और लैंगिक अपराध से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धारा के तहत केस दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई कोरबा के स्पेशल कोर्ट में चल रही थी। (The court gave the verdict)
READ ALSO-CG NEWS: दुकान संचालक हड़ताल पर, हितग्राहियों को नहीं मिल सका राशन
न्यायाधीश ने हाकीम अंसारी को छेड़छाड़ का दोषी ठहराया। उसे छेड़छाड़ का दोषी पाए जाने पर पांच साल और लैंगिक अपराध से बालकों का संरक्षण अधिनियम के तहत 10 साल की सजा दी। दोषी हाकीम अंसारी मूलत: पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। वर्ष 2018 में आइसक्रीम बेचने के लिए कोरबा पहुंचा था। करतला विकासखंड अंतर्गत स्थित एक कस्बा में रहकर गांव में घूम-घूमकर आइसक्रीम बेचता था। इस दौरान उसने नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ किया था।
महिला से दुष्कर्म, दोषी को 10 साल की सजा
नगर निगम क्षेत्र में रहने वाली एक महिला से दुष्कर्म के दोषी युवक उत्तम पटेल को कोर्ट ने 10 साल की सजा दी है। उत्तम बुधवारी बाजार काशीनगर का निवासी है। वह एक व्यक्ति के घर डीजे बजाने का काम करता था। इसी दौरान उसने डीजे संचालक की पत्नी को डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद से महिला को ब्लैकमेलिंग कर संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। महिला ने घटना की शिकायत थाना में दर्ज कराई थी। मामले की सुनवाई कोर्ट में चल रही थी। न्यायाधीश ने उत्तम को दुष्कर्म का दोषी ठहराया। उसे 10 साल की सजा सुनाई। पुलिस ने दोषी को गिरफ्तार कर सजा काटने के लिए जेल भेज दिया है। (The court gave the verdict)
READ ALSO-BREAKING: हिमाचल में कांग्रेस को बहुमत! लेकिन पार्टी को विधायक ‘चोरी’ का डर, शिमला जाएंगे भूपेश बघेल
- कांकेर में बड़ा सड़क हादसा: अनियंत्रित बस पलटी, 32 यात्री घायल, 8 की हालत गंभीर…
- Janjgir Girlfriend Murder News: प्रेमी ने कीचड़ में मुंह दबाकर की हत्या, शव रखकर परिजनों का चक्काजाम…
- बिलासपुर के मरवाही क्षेत्र में दुर्लभ हनी बैजर की एंट्री, गांव में फैली हल्की दहशत, जोड़े में दिखने से वन विभाग अलर्ट…
- राज्य बदलते ही बदल जाती थी पहचान: मुस्लिम लड़कियों को हिंदू बताकर कराई जाती थी शादी, लाखों की लूट का संगठित गिरोह बेनकाब…
- कैरीमिनाटी की मौत की अफवाह से मचा हड़कंप: सोशल मीडिया पर वायरल हुई फेक न्यूज, फैंस में दहशत…






