बड़ी खबर

BREAKING : दुष्कर्म के आरोपी BJP प्रत्याशी ब्रह्मानंद की हो सकती हैं गिरफ्तारी, झारखंड पुलिस ने दी दबिश

CG NEWS : कांकेर भानुप्रातपुर उपचुनाव में आया नया मोड़ चारामा में ब्रह्मानंद नेताम के घर के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं के जमा होने का सिलसिला शुरू हो गया है। पुलिस को भाजपा नेताओं के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। इससे पहले टीम ने भाजपा युवा मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष दीपांकर सिन्हा के घर दबिश दी। लेकिन वो घर पर नहीं मिले। उनकी मां के मुताबिक दीपांकर पिछले 5 दिनों से घर पर नहीं है।

Read More: CG NEWS: सखी वन स्टॉप सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण, कलेक्टर ने 5 सालों में लगभग 1 हजार से अधिक प्रकरणों का हुआ निराकरण…

गैंगरेप के एक और आरोपी नरेश सोनी के चारामा स्थित घर पर झारखंड पुलिस ने दबिश दी है। टीम यहां तलाशी ले रही है। चारामा में ही ब्रह्मानंद नेताम का भी घर है। यहां से टीम कागजी कार्रवाई के बाद ब्रह्मानंद नेताम के घर दबिश दे सकती है।

टीम ने आरक्षक केशव सिन्हा के घर में भी दबिश दी लेकिन वो नहीं मिला। झारखंड पुलिस अब तक तीन लोगों के घर जा चुकी है। आरक्षक का नाम सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस आरोपी को पहले ही निलंबित कर चुकी है। चारामा के नजदीक ही केशव सिन्हा का घर है।

BJP candidate Brahmanand-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने इस पूरे मामले में कांग्रेस पर षड्‌यंत्र कर ब्रह्मानंद को फंसाने का आरोप लगाया है। साव बोले कि स्क्रूटनी के दिन कांग्रेस ने आपत्ति नहीं की। उपचुनाव में हार होती देख कांग्रेस ने ब्रह्मानंद नेताम को गिरफ्तार करने का साजिश रचा है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी हर षड्यंत्र के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ेगी। 5 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में भानुप्रतापपुर की जनता अपने बेटे ब्रह्मानंद के पक्ष में मतदान कर कांग्रेस को सबक सिखाने का काम करेगी।

Read More: CG NEWS: सीएम भूपेश ज्योतिबा के विचारों और मूल्यों को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे…

BJP candidate Brahmanand- भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार ब्रह्मानंद नेताम कभी भी गिरफ्तार हो सकते हैं। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी बनाए गए नेताम को तलाशते झारखंड की जमशेदपुर पुलिस की टीम कांकेर से चारामा पहुंची है। दरअसल चुनाव में नामांकन की समय-सीमा खत्म होने के बाद ब्रह्मानंद नेताम पर गंभीर आरोप लगे। बताया गया, 15 मई 2019 को झारखंड के जमशेदपुर में दर्ज एफआईआर की जांच में नेताम का नाम आ रहा है। यह एक 15 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म और जबरन देह व्यापार में धकेलने का अपराध है।

इस मामले में पांच लोग नामजद आरोपी बनाए गए थे। पुलिस ने जांच शुरू की तो छत्तीसगढ़ के भी दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। उसके बाद जो चालान पेश हुआ। इसकी जांच रिपोर्ट में चारामा निवासी पूर्व विधायक ब्रह्मानंद नेताम और दीपांकर सिन्हा का नाम भी शामिल है। मामले में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और जांच अब भी जारी है। कांग्रेस का आरोप है कि इस मामले में आरोपी दीपांकर सिन्हा भी भाजयुमो का जिला कोषाध्यक्ष है। कांग्रेस ने ब्रह्मानंद नेताम की शिकायत चुनाव आयोग से भी की है।

rjnewslive

Get live Chhattisgarh and Hindi news about India and the World from politics, sports, bollywood, business, cities, lifestyle, astrology, spirituality, jobs and much more. rjnewslive.com collects article, images and videos from our source. Which are using any photos in our website taking from free available on online.

Related Articles

Back to top button