CG NEWS: थाने में कांग्रेस नेता पर चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती…

बलौदाबाजार। जिले के कसडोल थाना में बीती रात कुछ हमलावरों ने कांग्रेस नेता पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने उसे गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। (CG Crime )
READ ALSO-स्वास्थ्य विभाग में इन पदों पर होगी संविदा भर्ती, इस दिन होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, देखें डिटेल्स…
बता दें कि कांग्रेस नेता और जनपद पंचायत सदस्य योगेश बंजारे का कसडोल जनपद पंचायत में हुए अध्यक्ष पद चुनाव के बाद भाजपा के समर्थकों से विवाद हो गया। विवाद के बाद बुधवार की रात 23 नवंबर को दोनों पक्ष कसडोल थाना पहुंचे। देखते ही देखते थाने में दोनों पक्षों के समर्थकों की भीड़ जुट गई। इतने में दोनों पक्षों का फिर से थाने के अंदर ही विवाद हो गया। (CG Crime )
READ ALSO-प्रेमिका के अंतिम संस्कार में प्रेमी ने की उसके मुर्दे शरीर से शादी…
विवाद इतना बढ़ गया कि किसी युवक ने चाकू निकालकर योगेश बंजारे पर हमला कर दिया। योगेश इस हमले में कुछ समझ नहीं पाए और चाकू लगने के बाद लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर पड़े। योगेश बंजारे के कमर में चाकू लगा है। पुलिस ने घायल योगेश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
- Indian Railway News: जगदलपुर के KK रेललाइन पर गहराया भूस्खलन का संकट, Night Express और पैसेंजर ट्रेनों का मार्ग बदला
- CG Road Accident: नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, 9 मवेशियों की दर्दनाक मौत
- महासमुंद में नशा माफिया पर शिकंजा: 9 गिरफ्तार, भारी मात्रा में कफ सिरप-टैबलेट जब्त…
- आरंग में सनसनी: पुल से कूदने की सूचना के बीच महानदी से मिली अज्ञात महिला की लाश…
- CG Liquor Scam: 3200 करोड़ के घोटाले में 28 आबकारी अधिकारी गिरफ्तार होंगे, अदालत ने खारिज की जमानत याचिका…