
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक व्यक्ति पर दबंगई दिखाती हुई युवती का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में युवती उस भोले से दिख रहे व्यक्ति पर चप्पल और लातों की बरसात करती दिख रही है। वीडियो अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज का है, जहां यह महिला अनेक लोगों की मौजूदगी में उस व्यक्ति की निर्ममतापूर्वक पिटाई करती दिख रही है.(Girl rained slippers)
Read More : वीडियो बनाएगा बहुत शौक हैं न वीडियो बनाने का… कहकर दो नर्सों ने की युवकों की जमकर पिटाई
दरअसल बीती रात अंबिकापुर के एक मेडिकल कॉलेज अस्पताल की ओपीडी में सोये एक व्यक्ति की युवती ने चप्पल और लात से पिटाई कर दी। मामला बस इतना ही था कि हॉल में चल रहे कूलर को बंद करने पर उस व्यक्ति ने महिला से सवाल कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार युवती ने हॉल में चल रहे कूलर को बंद किया था। इस पर वहां सोये हुए व्यक्ति ने कूलर बंद करने को लेकर युवती से सवाल किया। इस बात से नाराज युवती ने अस्पताल में हंगामा मचाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ और मेडिकल कॉलेज अस्पताल के गार्ड मौके पर पहुंचे। इतने में ही युवती ने व्यक्ति की चप्पल और लात से पिटाई कर दी.(Girl rained slippers)
Read More : समय पर उधार नहीं लौटाने पर युवक को बाइक से बांधा, सड़क पर 2 किमी तक घसीटा, अब वीडियो वायरल
खबरें और भी…
- छत्तीसगढ़ देसहा यादव समाज का तीन दिवसीय महासभा सम्पन्न, श्रीकृष्ण-राधा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ा जनसैलाब
- श्री महाकाल परिवार गुड़ियारी द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन, 13 फरवरी को निकलेगी यात्रा
- कलेक्ट्रेट परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर…
- रायगढ़ में मंगल कार्बन प्लांट ब्लास्ट: 9 माह के मासूम समेत 8 मजदूर झुलसे, हालत नाजुक…
- शराब घोटाला केस: अंतरिम जमानत पर रिहा हुए कवासी लखमा, समर्थकों ने गोंडी नृत्य से किया स्वागत…






