मनोरंजन
नच्चांगे सारी रात फेम सिंगर…जैसी पॉप गानों से लोगों को दीवाना बनाने वाले मशहूर सिंगर ने दुनिया को कहा अलविदा

मुंबईः पॉप बैंड स्टीरियो नेशन के मुख्य गायक तरसेम सिंह सैनी का निधन हो गया है। फैंस के बीच ताज के नाम से मशहूर तरसेम ने 54 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। मीडियो रिपोर्ट के अनुसार उनका लीवर फेल होने के बाद वह कोमा में चले गए थे।

ताज ने ‘नचांगे सारी रात’, ‘दारू विच प्यार’, ‘गल्ला गोरियां’ और ‘प्यार हो गया’ जैसे हिट गाने गाए थे। 1990 और 2000 के दशक में उन्होंने अपने पॉप गानों से लोगों को दीवाना बना रखा था।

बताया जा रहा है कि उन्होंने 29 अप्रैल को अलविदा कहा। कथित तौर पर वह हर्निया से पीड़ित थे और दो साल पहले उनकी सर्जरी होने वाली थी। कोरोना महामारी की वजह से उनकी सर्जरी नहीं हो पाई थी। इसी बीच उनकी स्थिति बिगड़ गई और वह कोमा में चले गए थे। इसके बाद 23 मार्च को उनके परिवार ने बयान जारी कर उनके कोमा से बाहर आने की जानकारी दी थी।