क्राइमबड़ी खबर

Jabalpur Crime News- महिला ने अपने जेठ पर दुष्‍कर्म की दर्ज कराई रिपोर्ट पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

रांझी थाना क्षेत्र निवासी 42 साल की महिला ने अपने 73 वर्षीय जेठ के खिलाफ दुष्कर्म की एफआइआर दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि जेठ द्वारा दुष्कर्म करते समय पति ने उसे देख लिया था। जिससे आहत होकर पति ने आत्महत्या कर ली थी। पति की मौत के बाद जेठ ने उसके बेटे की हत्या करने की धमकी दी थी, जिसके कारण सात साल तक चुप रही। रांझी पुलिस ने आरोपित जेठ को गिरफ्तार कर लिया है।

रांझी पुलिस ने बताया कि पीड़िता 30 मई 2015 को घर पर थी। मौके का फायदा उठाते हुए जेठ ने उसके साथ बलपूर्वक दुष्कर्म किया था। जेठ उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था तभी उसका पति घर पहुंच गया था। सगे भाई व पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देखकर उसने आत्महत्या कर ली थी।

पुलिस ने बताया कि पति की आत्महत्या के बाद वृद्ध ने महिला को धमकाया था कि यदि उसने किसी को दुष्कर्म की घटना के बारे में बताया तो वह उसके बेटे की हत्या कर देगा। महिला पर दबाव बनाने के लिए उसके घर के कागजात जब्त कर लिया था। पुलिस ने बताया कि आरोपित शहर स्थित एक आर्डनेंस फैक्ट्री में कार्यरत था। उसकी धमकियों से डरी महिला ने दुष्कर्म की घटना के करीब सात साल बाद एफआइआर दर्ज कराई। उसके खिलाफ धारा 376, 506 के तहत एफआइआर दर्ज की गई है।

rjnewslive

Get live Chhattisgarh and Hindi news about India and the World from politics, sports, bollywood, business, cities, lifestyle, astrology, spirituality, jobs and much more. rjnewslive.com collects article, images and videos from our source. Which are using any photos in our website taking from free available on online.

Related Articles

Back to top button