
रायपुर:- भाजपा माना मंडल द्वारा आज 16 अगस्त को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि अवंती विहार में मनाई गई, उक्त जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी ने बताया की आज माना मंडल द्वारा भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को पुष्प माला पहनाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
उक्त अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य श्री अटल बिहारी बाजपेई जी की देन है, आज उसी का परिणाम है कि अलग राज्य बनने के बाद छत्तीसगढ़ ने चौमुखी विकास किया है एवं आज अटल जी द्वारा जिस अखंड भारत की कल्पना की गई थी वह कल्पना भी धारा 370 हटने एवं राम मंदिर का भूमि पूजन होने से साकार हुई है। कार्यक्रम को भाजपा नेता जितेंद्र नाग,डॉ विवेक श्रीवास्तव, अखिल चटर्जी,अमलेश सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर अटल जी द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलकर भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प भी लिया गया।