क्राइमब्रेकिंग न्यूज़बड़ी खबर
BREAKING : जमीन विवाद में एक ही परिवार के चार लोगों ने खाया जहर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती….

देवास। मध्यप्रदेश के देवास जिले में एक परिवार के सामूहिक आत्महत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। सभी ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। लोगों को जब इसके बारे में पता चला तो चारों को अस्पताल ले जाया गया।
सभी की हालत नाजुक बनी हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जमीन विवाद के चलते एक ही परिवार के चार सदस्यों ने जहर खा लिया। अब इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस सभी के होश में आने का इंतजार कर रही हैं। वहीं पूछताछ के बाद ही इस पूरे मामले से पर्दा उठेगा।