
यूथ कांग्रेस का चुनाव पहली बार आनलाइन होने जा रहा है। यूथ कांग्रेस के चुनाव पांच पदों के लिए होंगे। प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, जिलाध्यक्ष, जिला महासचिव और विधानसभा अध्यक्ष के लिए होंगे। चुनाव संभवतः अप्रैल के पहले सप्ताह से शुरू होगा। मेंबरशिप लांच के साथ ही जल्द चुनाव की घोषणा संभव है। चुनाव में कई दिग्गज दावेदारी नहीं कर सकेंगे।
उम्र सीमा 35 साल तय
चुनाव लड़ने उम्र की सीमा 35 तय कर दी गई है। कई दिग्गज यूथ कांग्रेस नेताओं की उम्र 35 से अधिक हो चुकी है। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भी वही कर पाएंगे जो राष्ट्रीय कार्यकारिणी के इंटरव्यू में पास होंगे। यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अभी से कई दिग्गज नेताओं ने चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है।
यूथ कांग्रेस के इस चुनाव में 18 वर्ष से 35 वर्ष तक के युवा ही हिस्सा ले सकेंगे। यूथ कांग्रेस की सदस्यता लेते समय उम्र के प्रमाण के दस्तावेज देना अनिवार्य होगा।
रायपुर (वि)। रियल इस्टेट में अग्रणी सिंघानिया बिल्डकान द्वारा उपभोक्ताओं के लिए आवास मेला शुरू किया गया है। यह आवास मेला 31 मार्च तक चलेगा। सिंघानिया ग्रुप रायपुर के बेस्ट लोकेशन पर बहुत ही किफायती दरों में लोगों को आवास और फ्लैट उपलब्ध करा रहा है। एम्स हास्पिटल के पास हीरापुर चौक पर हर्षित लैंडमार्क प्रोजेक्ट में आम आदमी के बजट में एक, दो, तीन बीएचके रेडी टू मूव फ्लैट बनकर तैयार हैं। इन फ्लैटों को न्यूनतम टोकन मूल्य पर ग्राहकों को उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही एक अन्य प्रोजेक्ट के तहत एम्स हास्पिटल के पास ही मेन रोड गुमा में 2 बीएचके स्वतंत्र आवास को किफायती दरों में बेचा जा रहा है। इसके लिए 31 हजार की टोकन राशि निर्धारित की गई है। इसके साथ ही मेले में डाक्टर व सरकारी कर्मचारियों को विशेष उपहार भी दिया जाएगा।