गड़बड़ी की जॉंच और धरना प्रदर्शन में शामिल होनें धान खरीदी केंद्र सिहाद पहुंचे स्थानीय विधायक अजय चंद्राकर

गड़बड़ी की जॉंच और धरना प्रदर्शन में शामिल होनें धान खरीदी केंद्र सिहाद पहुंचे स्थानीय विधायक अजय चंद्राकर
धमतरी – धान खरीदी की अवधि बढ़ानें, रबी फसल के लिये खाद की उपलब्धता, बारिश से हुए नुकसान की क्षतिपुर्ति, लंबित स्थाई विद्युत कनेक्शन और धान की बकाया राशि व २ वर्ष के बोनस के भुगतान की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ नें धान खरीदी केंद्रों में भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक दिवसीय प्रदर्शन किया। जिसमें स्थानीय विधायक अजय चंद्राकर नें भी भखारा के धान खरीदी केंद्र सिहाद में धरना प्रदर्शन में शामिल होनें के साथ साथ जानकारी लेकर निरिक्षण किया, जिसमें भखारा मंडल प्रभारी रविकांत चंद्राकर, पुर्व जनपद उपाध्यक्ष क्षत्रपाल बैस, युवा मोर्चाt सत्यम चंद्राकर प्रमुख रुप से मौजूद रहें। उक्त प्रदर्शन भाजपा द्वारा पुरे जिले के धान खरीदी केंद्रों में किया जा रहा है।