शक्कर कारखाना मे भाजपा का शक्ति प्रदर्शन ,कारखाने मे भषट्राचार के आरोप को लेकर खडगवां प्रताप्रपुर मार्ग मे चक्काजाम भी किया……

प्रतापपुर /ग्राम केरता स्थित मां महामाया शक्कर कारखाने में व्यापक पैमाने पर हो रहे भ्रष्टाचार एवं अव्यवस्थाओं को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शक्कर कारखाने के सामने गन्ना किसानों के साथ बैठक कर अपना विरोध जताया इसके उपरांत अंबिकापुर प्रतापपुर के मुख्य मार्ग पर एक घंटे का चक्का जाम भी किया, जिससे यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। स्थिति को संभालने के लिए प्रतापपुर कि अनुविभागीय अधिकारी दीपिका नेताम, तहसीलदार तेजू राम यादव, एसडीओपी अमोलक सिंह ढिल्लो, थाना प्रभारी किशोर केंवट तथा खडगांवा चौंकी प्रभारी सीपी तिवारी दल बल के साथ मौजूद थे। किसानों को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष लाल संतोष सिंह ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने गन्ना किसानों की उन्नति के लिए यहां पर शक्कर कारखाने का निर्माण कराया था मगर वर्तमान की कांग्रेस सरकार के दलालों ने शक्कर कारखाने को भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया है उन्होंने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आते ही जो मजदूर शक्कर कारखाने में सात वर्षों से काम कर रहे थे उन्हें बाहर निकाल दिया और पंद्रह पंद्रह हजार रुपए कि रिश्वत लेकर नये मजदूरों कि भर्ती कर दी जिनमें से आधे से ज्यादा कथित मजदूर काम पर नहीं आते फिर भी उनके खाते में कमीशन लेकर प्रति माह वेतन के रूप में बारह हजार रुपए भेजे जा रहे हैं ।
आंदोलन स्थल पर भाजपा के पूर्व गृह मंत्री राम सेवक पैकरा, जिलाध्यक्ष बाबुलाल अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष अक्षय तिवारी, किसान मोर्चा जिला महामंत्री सुनील गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जुल्फेकार कादरी, मंडल महामंत्री अवधेश पाण्डेय, वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रेमपाल अग्रवाल, युवा मोर्चा के विक्रम नामदेव एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और किसान मौजूद