छत्तीसगढ़पॉलिटिक्सबड़ी खबर

मंत्री टीएस. सिंहदेव एवं शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह ने अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में गन्ना पेराई सत्र का केन कैरियर मशीन एवं धरम कांटा मशीन का विधिविधान से पूजा-अर्चना कर किया शुभारंम..

प्रतापपुर/ प्रतापपुर विकासखण्ड के ग्राम केरता के माँ महामाया सहकारी शक्कर कारखाना में गन्ना पेराई सत्र 2021-22 का शुभारंभ टी.एस. सिंहदेव मंत्री छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग, डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम स्कूल शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े तथा सहकारिता विभाग की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम केन कैरियर मशीन एवं धरम कांटा मशीन का विधिविधान से पूजा पाठ किया गया।


पंचायत मंत्री सभा को सम्बोधन करते हुए कहा किसानों के हित सरकार लगातार विभिन्न प्रकार के प्रयास कर रहा है। सरकार किसानों समर्थन मूल्य पद धान खरीदी कर रही है। उसी प्रकार गन्ना खरीदी के लिए भी राज्य सरकार 355 रू. प्रति क्वींटल तय किया। आज किसानों को वैक्लपिक कृषि करने की आवश्यकता है। जिससे किसानों के आय में अधिक वृद्धि हो सके, और वे परिवार का पालन पोषण अच्छी प्रकार से कर सके। बड़ी संख्या में किसान अपने खेत में गन्ने का अधिक उत्पाद कर उसका लाभ उठा सके उसी उम्मीद से इस शक्कर कारखाना चालू किया गया था।कारखाना स्थापना से क्षेत्र के गन्ना उत्पादक कृषकों की जीवन स्तर में सुधार आया है। कारखाना के पेराई सत्र एवं मरम्मत कार्य के दौरान प्रति दिवस आस-पास के गांवों के लगभग 300-400 मजदूरों, बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे उनके आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। कारखाने में 20 केएलपीडी ईथेनॉल प्लांट स्थापना हेतु बसंतदादा शर्करा संस्थान, पुणे से डीपीआर तैयार कराया जा चुका है। जिसे राज्य शासन से प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है, जिससे संस्था की आय में अतिरिक्त लाभ अर्जित होगी। कारखाने में 6 मेगावाट को-जनरेशन पॉवर प्लांट स्थापना हेतु राज्य शासन से 2 करोड़ 2 लाख अंशपूँजी के रूप में स्वीकृत किया गया है।

स्थापना की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। कारखाने में 20 हजार मी.टन का नवीन स्थायी शक्कर गोदाम निर्माण एवं 5000 मी.टन मोलासिस टैंक निर्माण हेतु भूमिपूजन मंत्री श्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम द्वारा किया जा चुका है।
इस दौरान राम देव राम अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक सरगुजा, श्रीमती राजकुमारी शिवभजन मराबी, मंजू संतोष मिंज, डॉ. जे. पी श्रीवास्तव उपाध्यक्ष प्र.का.क. छग.,शफी अहमद श्रम बोर्ड कल्याण अध्यक्ष,माँ महामाया सहकारी शक्कर कारखाना मर्या. मंत्री प्रतिनिधि कुमार सिंहदेव,जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष शिवभजन मराबी, विद्यासागर सिंह अध्यक्ष, जितेन्द्र दुबे उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सीईओ राहुल देव, जनपद अध्यक्ष जगत लाल आयाम संजीव श्रीवास्तव नवीन जायसवाल त्रिभुवन टेकाम आशिष मिश्रा महबुब कयुम एसडीएम सुश्री दिपीका नेताम, एमडी एम. मिंज, नगर पंचायत अध्यक्ष बीजू दासन, अमित कुमार तिवारी सतीश चौबे, रवि जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधी, गणमान्य नागरिक, गन्ना उत्पाद किसान एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

rjnewslive

Get live Chhattisgarh and Hindi news about India and the World from politics, sports, bollywood, business, cities, lifestyle, astrology, spirituality, jobs and much more. rjnewslive.com collects article, images and videos from our source. Which are using any photos in our website taking from free available on online.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button