BREAKING : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल खारुन नदी में लिए जल समाधि,7 दिन तक लगातार लेंगे समाधि…….

सोनु साहू :- रायपुर के महादेव घाट खारुन नदी में सोमवार की सुबह पानी की सतह पर समाधि लेते मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नजर आए। नंद कुमार बघेल के समर्थकों ने उनकी इस क्रिया का वीडियो भी बनाया।
बिना डूबे पानी पर समाधि लेते नंद कुमार बघेल यहां अपने करीबी क्रांति साहू के साथ पहुंचे थे। सीनियर नंद कुमार बघेल ने कहा कि उनकी जल समाधि है। दरअसल केंद्र सरकार और PM मोदी से धान से एथेनॉल बनाने की अनुमति की मांग कर रहे हैं।
करीब एक साल से छत्तीसगढ़ धान से पेट्रोल की तरह बायो फ्यूल एथेनॉल बनाने की कोशिश में है, मगर केंद्र सरकार ने अनुमति नहीं दी है। नंद कुमार बघेल ने कहा कि खारुन नदी के पानी पर इस जल समाधि से बघेल केंद्र सरकार को संदेश देना चाहते हैं कि वो एथेनॉल बनाने की अनुमति राज्य सरकार को दे ताकि प्रदेश के किसान और समृद्ध हों। प्रदेश में विकास के कार्य बढ़े।
पानी में करीब 10 मिनट इसी तरह बिताने के बाद नंद कुमार बघेल पानी से बाहर आए, समर्थकों के साथ तस्वीर खिंचवाई और चले गए। पिछले सप्ताह तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें रायपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आपको बता दे कि नंद कुमार बघेल ने कहा कि जब तक रायपुर में रहूँगा तब तक मैं समाधि लूंगा कल 9 बजे महादेवघाट खारुन नदी में दूसरे दिन भी समाधि लेंगे।