छत्तीसगढ़पॉलिटिक्सब्रेकिंग न्यूज़बड़ी खबर

सोनिया से मिले टी एस सिंह देव नेतृत्व परिवर्तन पर कोई बात नही, भाजपा के नेता से गुपचुप मुलाकात बना चर्चा का विषय?

  • मिलकर भाजपा के भ्रामक प्रचार का जवाब देने की नसीहत
    नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव आखिरकार दीपावली की शुभकामनाओं के बहाने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिले। देव काफी समय से कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात का समय मांग रहे थे। लेकिन उन्हें समय नही मिल पा रहा था। कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात हुई थी। इसके बाद से देव फिर से कांग्रेस अध्यक्ष से मिलने के लिए समय मांग रहे थे।

  • सोनिया गांधी से मुलाकात का समय तय होने से पहले देव प्रशांत किशोर से भी मिले थे। दिल्ली में उनकी लगातार लॉबिंग चल रही है जिससे प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर दबाव बनाया जा सके। हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात के दौरान प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन पर कोई बात नही हुई। कांग्रेस अध्यक्ष ने संक्षिप्त मुलाकात के दौरान एकजुट होकर कांग्रेस की प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को आगे लाने को कहा है जिससे भाजपा के भ्रामक प्रचार का जवाब दिया जा सके।

माना जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री देव सोनिया गांधी से मुलाकात के बहाने एक बार फिर से प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर दबाव बढ़ाना चाहते हैं। लेकिन सूत्रों का कहना है कि उन्हें साफ कहा गया है कि प्रदेश में भाजपा के खिलाफ एकजुटता का संदेश जाना चाहिए। नेतृत्व फिलहाल राज्य में फेरबदल के मूड में नही है। इस तरह की सभी अटकलों को प्रियंका गांधी और राहुल गांधी से भूपेश बघेल की मुलाकात के बाद विराम दिया जा चुका है। बघेल को यूपी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।


हालांकि देव लगातार आलाकमान पर दबाव बनाने के लिए दिल्ली में ही जमे हुए थे। वे एक दो दिन रायपुर में बिताने के बाद दिल्ली के अपने आराधना एंक्लेव के निवास पर आ जाते हैं। इसे लेकर विपक्ष निशाना भी साधता रहा है।


बुधवार को देव 10 बजकर 55 मिनट पर दस जनपथ पहुंचे। उनकी सोनिया गांधी से 11 बजे मुलाकात तय थी। मुलाकात से पहले उन्होंने कहा कि वे शिष्टाचार मुलाकात और दीपावली की शुभकामनाएं देने आए हैं। दस जनपथ में पहले से महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण और केरल के ओमान चांडी मौजूद थे। इसलिए देव की मुलाकात 11.30 के बाद शुरू हुई। तकरीबन पंद्रह मिनट की मुलाकात के बाद वे पीछे के गेट से बिना किसी से बातचीत किये निकल गए।
सूत्रों के मुताबिक देव ने छत्तीसगढ़ की वर्तमान राजनीतिक स्थिति,कांग्रेस के घोषणापत्र और आदिवासियों से जुड़े मुद्दों पर संक्षेप में कांग्रेस अध्यक्ष को जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ में गुटबंदी खत्म कर भाजपा की खामियों को आगे लाने और प्रदेश की कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को सामने लाने को कहा है। सूत्रों के मुताबिक नेतृत्व बदलाव को लेकर कोई बातचीत मुलाकात के दौरान नही हुई।
इस बीच टीएस देव की भाजपा के भी एक ठाकुर नेता से गुपचुप मुलाकात चर्चा का विषय बनी हुई है।

rjnewslive

Get live Chhattisgarh and Hindi news about India and the World from politics, sports, bollywood, business, cities, lifestyle, astrology, spirituality, jobs and much more. rjnewslive.com collects article, images and videos from our source. Which are using any photos in our website taking from free available on online.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button