बारसूर नवदुर्गा समिति द्वारा कन्या भोज का आयोजन किया गया,सैकड़ों कन्याओं को भोज करा कर विधिवत पूजन हुआ……

बारसूर / नवदुर्गा त्योहार के चलते नवमीं पर कन्या भोज का आयोजन कई स्थानों पर किया गया। जहां सैकड़ों कन्याओं को भोज कराया गया और विधिवत पूजन हुआ। दुर्गा पंडालों से लेकर लोगों ने अपने घरों पर कन्या भोज का आयोजन किया।
नवदुर्गा के नवमी दिन पर दुर्गा पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ी, जहां मां के दर्शन करने व पूजा-अर्चना के बाद लोगों ने अपने-अपने घरों सहित पंडालों की समितियों ने कन्या भोज का अायोजन किया। जिसमें कन्याओं के पूजन के साथ उन्हें भोज कराया गया। बारसूर के अटल चौक स्थित मां के दरबार की नव दुर्गा युवक समिति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें कन्या भोज के साथ लोगों को प्रसादी का वितरण भी हुआ। जहां सैंकड़ों लोगों ने समिति की ओर से
आयोजित भंडारे में भागीदारी की और प्रसादी ग्रहण की। इसके अलावा बारसूर के दंतेश्वरी में चल रही रामायण कथा का भी समापन होगा और यहां रामायण कथा समापन अवसर पर कन्या भोज के साथ प्रसादी का वितरण हुआ। जिसमें भी श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की और प्रसादी पाई। इस तरह बारसूर शहर की विभिन्न कॉलोनियों सहित लोगों ने अपने-अपने घरों पर भी कन्या भोज का आयोजन कराया।
बारसूर गायत्री परिवार द्वारा नवमी के अवसर पर भंडारे के साथ-साथ कन्या भोज कराया गया। यहां भोज से पूर्व गायत्री मंत्रों का जाप किया गया जबकि, शक्ति का प्रतीक मां की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद कन्या भोज और भंडारे का आयोजन किया गया। जहां हजारों श्रद्धालुओं ने गायत्री मंदिर पहुंचकर गायत्री परिवार की ओर से आयोजित भंडारे में प्रसादी पाई। वहीं दंतेवाड़ा में 10 से अधिक स्थानों पर मां के पंडाल सजाए गए है, जहां श्रद्धालु पूरे नौ दिनों तक की मां की भक्ति में डूबे रहे और व्रत करने के साथ-साथ की सूख-समृद्धि पाने पूजा-अर्चना की। शुक्रवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं का सीप सातधार इन्द्रावती नदी में विसर्जन धूमधाम से किया जाएगा। जिसमें पंडाल समितियों द्वारा गाजे-बाजे के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा को विदाई दी जाएगी।इसके लिए पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा को लेकर पूरी तैयारी कर ली है।
इस अवसर पर बारसूर नवदुर्गा समिति के सदस्य हैं रामकृष्ण रेड्डी, अमूलकर नाग,अजय सरकार, पुरषोत्तम यादव, मुन्ना मिश्रा, अशोक प्रसाद, सहित तमाम नगरवासी मौजूद रहे।