
राजिम 30 सितंबर। राजिम से लगे हुए ग्राम बरोंडा के तेजस्वी विद्या मंदिर में अध्यनरत कुमारी भूमिका सिंहा पिता लोचन राम सिन्हा माता संतोषी सिन्हा का चयन केंद्रीय विद्यालय नवोदय में हुआ है इनके चयन होने से गांव में खुशी का माहौल है। स्कूल के प्राचार्य भारत लाल सिंहा ने भूमिका के चयन होने पर उज्जवल भविष्य की कामना की है। अन्य बधाई देने वालों में पुरुषोत्तम सेन, संतोष कुमार सोनकर, गुमन यादव आदि है।