छत्तीसगढ़धर्मपूजा पाठपॉलिटिक्सब्रेकिंग न्यूज़बड़ी खबर

छत्तीसगढ़ की 6 समिति भंडारे का आयोजन करेगी आयोध्या में, 60 रामसेवकों के दल को सीएम साय ने किया अयोध्या रवाना…

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय श्री राम मंदिर पहुँचे। मुख्यमंत्री साय ने मंदिर में पूजा अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद ग्रहण किया। राम मंदिर से सीएम साय ने अयोध्या-धाम में सेवा के लिए छत्तीसगढ़ से रामसेवकों के दल को रवाना किया।

अधिकारी ने बताया कि दल के 60 रामसेवक अयोध्या में 60 दिन ठहरकर सेवा करेंगे। रामभक्तों के भोजन-पानी का प्रबंध करेंगे। बसना  विधायक संपत अग्रवाल ने श्री रामलला के ननिहाल से सेवा भेजने रामसेवकों को एकजुट किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज भगवान श्री राम के मंदिर के प्रांगण में आने का सौभाग्य मिला रहा है मुख्यमंत्री के नाते झंडी दिखाने का।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भगवान राम कि कृपा है 22 जनवरी को छत्तीसगढ के भांचा राम अयोध्या में अनेक वर्षो तक टेंट में रहने के बाद विधि विधान से स्थापित हुए।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अयोध्या में भंडारे के आयोजन के लिए रामलला के ननिहाल से कार्यकर्ताओं की टीम को रवाना किया। राजधानी रायपुर के श्रीराम मंदिर से कार्यकर्ताओं की टीम को रवाना किया। अयोध्या में 60 दिनों तक भंडारा चलेगा। अयोध्या में श्री रामलला के ननिहाल छत्तीसगढ़ की ओर से भंडारे का आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ की 6 समिति भंडारे का आयोजन करेगी।विधायक धरमलाल कौशिक को समिति का समन्वयक बनाया गया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button