ज्योतिष/ धर्मबड़ी खबर

6 अप्रैल 2022 राशिफल – क्या कहती हैं आपकी गृदशाएं कैसा रहेगा आज आपका दिन, जानिए आज का राशिफल

आज का मेष राशिफल 6 अप्रैल 2022

ज्यादा जिम्मेदारी के बावजूद आपको आराम पर भी ध्यान देना चाहिये। व्यवसाय को लेकर आपकी डील हो सकती है। मैन्यूफैक्चरिंग से जुड़े कारोबार में बेहतरीन प्रगति होगी। कलाकारों को बड़े मौके मिल सकते हैं। तनाव मुक्त रहने के लिये व्यायाम करना उत्तम होगा। संतान को सफलता मिलेगी। 

आज का वृषभ राशिफल  6 अप्रैल 2022

परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। आपको भी जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखना चाहिये। सेहत पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी के उकसावे में न आयें। आज मित्रों के साथ पुरानी यादें साझा करेंगे। स्वभाव में लचीलेपन के कारण आपको लोग पसन्द करेंगे। नौकरी में तरक्की हो सकती है।

आज का मिथुन राशिफल  6 अप्रैल 2022

आज का दिन तनाव में बीतेगा। किसी से विवाद हो सकता है। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप न करें। दोपहर के बाद सभी स्थितियाँ प्रतिकूल हो सकती हैं। अपनी बातों को शान्तिपूर्ण तरीके से लोगों के सामने रखें। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। बच्चों की पढ़ाई के लिए सजग रहें।

आज का कर्क राशिफल (Cancer) 6 अप्रैल 2022

रिश्तों में खटास को दूर करने का प्रयास करें। किसी कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। दफ्तर में काम को लेकर परेशानी हो सकती है। पार्टनरशिप के कारोबार में आपको बड़ा लाभ होगा। समाज में आपका सम्मान होगा। दोस्तों के साथ आप पार्टी कर सकते हैं। आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे।

आज का सिंह राशिफल  6 अप्रैल 2022

ऑफिस में सहयोगियों के साथ आपका सामंजस्य अच्छा रहेगा। आज का दिन अच्छा रहेगा।आपको जॉब में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। शासकीय काम पूरे होंगे। कारोबार में आपको लाभ होगा। व्यापारियों की नकदी की समस्या दूर होगी। कुंवारे लोगों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। घूमने जा सकते हैं।

आज का कन्या राशिफल 6 अप्रैल 2022

आज का आपका दिन धर्म-कर्म में  बीतेगा। सत्संग में हिस्सा लेंगे। किसी रिश्तेदार से फोन पर बात होगी। बेरोजगार लोगों को रोजगार के उत्तम अवसर मिल सकते हैं। दंपत्ति एक साथ अच्छा समय बितायेंगे। आपको अपनी प्राथमिकताओं को ध्यान में रखना चाहिये। बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

आज का तुला राशिफल 6 अप्रैल 2022

आज आप अनुशासित रहेंगे। धन संपत्ति की स्थिति ठीक रहेगी। खानपान नियंत्रित रखें। नये सम्बन्धों में प्रगाढ़ता आएगी। रहेगा। परिजनों की भावनाओं का ध्यान रखें। अनावश्यक मामलों में न उलझें। शारीरिक और मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर महसूस कर सकते हैं। मंदिर देवालय दर्शन के लिए जाएंगे।

आज का वृश्चिक राशिफल (Scorpio) 6 अप्रैल 2022

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। दफ्तर में आपकी सराहना होगी। कारोबार में बड़ा धन लाभ हो सकता है। लेकिन आपको साझेदारों पर नजर रखनी होगी।विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। अपने विचारों में स्पष्टता रखें। सावधानीपूर्वक धन का इन्वेस्टमेंट करें।

आज का धनु राशिफल 6 अप्रैल 2022

घरेलू कार्यों की रुकावट दूर होगी। विरोधियों की वजह से आप दिक्कत में आ सकते हैं। कोई करीबी आपके साथ धोखेबाजी कर सकता है। स्वाध्याय में मन लगेगा। आयात-निर्यात से जुड़े व्यापार में आपको लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। पूर्व के मित्रों से मुलाकात होगी।

आज का मकर राशिफल 6 अप्रैल 2022

नया काम शुरू कर सकते हैं। कार्यस्थल पर आपको खुशखबरी मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में नयापन महसूस होगा। मानसिक रूप से शान्ति रहेगी। कारोबार में आपको अनुभवी लोगों से सलाह लेनी चाहिये। निर्माण क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये समय बहुत ही अच्छा है। आपकी बड़ी मुराद पूरी होगी।

आज का कुंभ राशिफल 6 अप्रैल 2022

जोखिम लेना पड़ सकता है। यात्रा में परेशानी हो सकती है। गलत कार्यों का बुरा अंजाम भुगतना पड़ सकता है। पीठ दर्द के कारण परेशानी होगी। रिश्तेदारों का आगमन होगा। आज आपको बचत पर काफी ध्यान देना चाहिये। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। पारिवारिक कार्यों को पूरा कर पाएंगे।

आज का मीन राशिफल  6 अप्रैल 2022

आज का दिन अच्छा रहेगा। यात्रा के दौरान सावधान रहें। विरोधी सक्रिय रहेंगे।दफ्तर में बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। छात्रों को बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। आमदनी की अपेक्षा आपको खर्च ज्यादा हो सकता है। व्यवसाय में बड़ा लाभ होगा। अपने प्रेमी को आज घूमने जाएंगे। तनाव दूर होगा।

rjnewslive

Get live Chhattisgarh and Hindi news about India and the World from politics, sports, bollywood, business, cities, lifestyle, astrology, spirituality, jobs and much more. rjnewslive.com collects article, images and videos from our source. Which are using any photos in our website taking from free available on online.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button