देश

बेटे की गलती बाप को मिली, पड़ोसी की पत्नी पर बुरी नजर रखता था बेटा, पिता को जान देकर चुकानी पड़ी कीमत, मचा हड़कम

रायपुर। यह मामला तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र का है। आपको बता दे की तिल्‍दा में पुरानी रंजिश के चलते बुजुर्ग की तालाब में डुबोकर हत्या कर दी गई।जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार राम अवतार रात्रे (55) पंडरी तालाब पार में झोपड़ी बनाकर रहता था। रात्रि में तालाब पार में ही सोता था। मृतक का बेटा जब घटना के दिन झोपड़ी में देखने गया तो राम अवतार नहीं था। इस बीच उसने खोजबीन की। जब कहीं पता नहीं चला तो उसने थाने में इसकी सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। नौ जुलाई की सुबह राम अवतार का शव पानी में दिखा गया।

पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पंचनामा तैयार कर पीएम के लिए भेज दिया। वहीं स्वजनों से पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि आए दिन जागेश्वर जांगड़े (38) से विवाद होता था। पुलिस ने शक के आधार पर जागेश्वर को पकड़कर पूछताछ शुरू की। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपित ने बताया कि आठ जुलाई को दोपहर करीबन 2.30 बजे जागेश्वर जांगडे के साथ विवाद हुआ था। जिसके बाद जागेश्वर जांगडे ने उसके साथ मारपीट कर गला दबाकर पानी में डुबोकर हत्या कर दी। आरोपी ने बताया कि राम अवतार का बेटा उसकी पत्नी पर गलत नजर रखता था। पूर्व में उसका बेटा छेड़छाड़ के मामले में जेल जा चुका है। इसी बात पर विवाद होता रहता था। घटना के दिन उसी बात पर विवाद हुआ था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button