ज्योतिष/ धर्मबड़ी खबर

20 February 2022 – क्या कहती है आपकी ग्रहदशाएं कैसा होगा आज आपका दिन जानिए आज का राशिफल

20 February 2022: आज का दिन की राशियों के लिए सुखद रहेगा। वहीं कुछ के लिए मिलाजुला साबित होगा। एक ओर जहां इन जातकों को धन लाभ होगा, वहीं खर्च भी बढ़ेंगे। कई राशि वालों को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। अधिक जानने के लिए पढ़ें राशिफल

आज का राशिफल 20 फरवरी Aaj Ka Rashifal 20 February 2022

मेष राशि (Aries)

आज का दिन ठीक रहेगा। दफ्तर में अनुकूल वातावरण रहेगा और काम में कामयाबी मिलेी। व्यवसाय अच्छा चलेगा और धनलाभ  हो सकता है।  पारिवारिक जिम्मेदारी की भी अधिकता रहेगी। परिवार वालों के साथ समय बिताएंगे। बेवजह खर्च अधिक होने की संभावना रहेगी। मन में निगेटिविटी ज्यादा रहेगी। गुस्से पर काबू रखें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus)

आज का दिन सुखद रहेगा। मेहनत ज्यादा करनी होगी। छात्र अपनी कोशिशों से सभी कार्यों में कामयाबी हासिल करेंगे। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। सेहत में सुधार होगा। ने काम के प्रति रुझान बढ़ेगा। दोस्तों से मुलाकात होगी। घर का माहौल शानदार रहेगा। रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिलेंगे। किसी की मदद कर सकते हैं। नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा रहेगा। अनजान लोगों से सतर्क रहें।

मिथुन राशि (Gemini)

कारोबार में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। आपकी सामाजिक स्थिति मजबूत होगी। धन लाभ की स्थिति रहेगी। थकान ज्यादा रहेगी। किसी की बात को लेकर चिंतित हो सकते हैं। आपकी सेहत पर बुरा असर होसकता है। परिजनों के साथ विवाद हो सकता  है।

कर्क राशि (Cancer)

आज का दिन शुभ रहेगा। कारोबार की स्थिति बेहतर होगी। पुरानी रकम वापस मिलने के योग हैं। जॉब में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी और सभी कार्य पूरे होंगे। प्रमोशन मिल सकता है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। किसी धर्म स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। घर में कथा पूजन का आयोजन हो सकता है। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सार्वजनिक कार्यों में  हिस्सा लेंगे। कुसंगति से दूर रहें।

 सिंह राशि (Leo)

आज कार्य की अधिकता रहेगी और काफी मेहनत करनी पड़ेगी।  आर्थिक स्थिति सुधरेगी, आपका दिन सामान्य रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से थका हुआ महसूस करेंगे। किसी की पर क्रोधित हो सकते हैं। अपने विचारों को किसी पर न थोपें। नकारात्मकता रहेगी। बिना जरूरत के किसी काम पर व्यय न करें।  युवाओं को नौकरी मिल सकती है। ब्लडप्रेशर, शुगर के मरीज सावधान रहें।

कन्या राशि (Virgo)

आज  धनलाभ की स्थिति रहेगी। पदोन्नति के योग हैं। साथ काम करने वालों की मदद से सभी कार्यों में कामयाबी मिलेगी। आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। किसी मित्र से मुलाकात की संभावना रहेगी। स्वाध्याय में मन लगेगा। रिश्तेदारों के साथ यात्रा कर सकते हैं।  मन आनंदित रहेगा। बेकार के कार्यों में समय नष्ट न करें। आपकी धन संबंधी समस्या दूर होगी।

तुला राशि (Libra)

आज का दिन आपको सावधान रहना होगा। खर्च में वृद्धि होगी।शारीरिक रूप से दिक्कत में रहेंगे। पैरों के दर्द की समस्या रहेगी।धार्मिक, सामाजिक कार्यों में धन खर्च होगा। मित्रों से विवादत की स्थिति बन सकती है। क्रोध ज्यादा रहेगा।धन का नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपकी सामाजिक स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी के साथ प्यार बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि  (Scorpio)

आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। सामाजिक आयोजनों में भाग लेंगे, जिससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घर में शुभ कार्यों का आयोजन होगा। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। अधइक खर्च होने से बजट प्रभावित रहेगा। आपकी अफसरों से पदोन्नति को लेकर चर्चा हो सकती है। किसी की बातों में आकर अपनों पर शक न करें।

धनु राशि ( Sagittarius)

आज आपके ज्यादातर कार्य सरलता से पूरे होंगे। आपको नौकरी में सफलता मिलेगी। के योग रहेंगे। कार्यक्षेत्र में शुभ समाचार मिलेंगे। कार्यों में सफलता से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उधार की रकम वापस मिलेगी। निवेश के प्रस्ताव मिलने पर तत्काल फैसला न करें। पारिवारिक आनंद मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। किसी कष्ट से मुक्ति मिलने की संभावना है।

मकर राशिफल (Capricorn)

आज घरेलू समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। दफ्तर में ज्यादा जिम्मेदारी रहेगी। साथ काम करने वालों की सहायता मिलेगी। अपनी वाणी पर संयम रखें। किसी बात पर आपको ठेस लग सकती है। अपने बड़बोलेपन पर नियंत्रण रखें। विवादित स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।आज आप एकांत  में रहना चाहेंगे। लाइफ पार्टनर की बातों से मन खिन्न हो सकता है।

कुंभ राशि ( Aquarius )

आज का दिन मिला जुला रहेगा। अपने भविष्य के लिए योजना बना सकते हैं। कारोराब में नए अवसर मिलेेगे। कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। दिनभर व्यस्त रहेंगे। मानसिक रूप से परेशान हो सकती है। अनियंत्रित खानपान पर नियंत्रण रखें। कीमती सामानों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतें। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा।

मीन राशि(Pisces)

आपको तरक्की मिल सकती है। छात्रों काे शिक्षकों से मदद मिलेगी। कार्य सिद्ध होगें। अचानक आपको धन लाभ हो सकता है। तकनीकी कौशल सीखने पर विचार करेंगे। परिवार के लोगों के साथ आनंदित रहेंगे। संतान की जरूरतों को पूरा कर सकते

rjnewslive

Get live Chhattisgarh and Hindi news about India and the World from politics, sports, bollywood, business, cities, lifestyle, astrology, spirituality, jobs and much more. rjnewslive.com collects article, images and videos from our source. Which are using any photos in our website taking from free available on online.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button