ज्योतिष/ धर्मबड़ी खबर

2 फरवरी 2022 –  जानिए आज का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी गृदाशाएं, कैसा होगा आज आपका दिन, ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित राशिफल

2 फरवरी 2022 –  जानिए आज का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी गृदाशाएं, कैसा होगा आज आपका दिन, ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित राशिफमाघ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। एकादशी तिथि रात 11 बजकर 37 मिनट रहेगी। इसके साथ ही षट्तिला एकादशी व्रत है। वहीं रात 9 बजकर 41 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा, साथ ही आज पूरा दिन पार कर शनिवार सुबह 5 बजकर 8 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज आपका दिन खुशियों भरा रहेगा। आज नौकरी पाने के प्रयास सफल रहेगा। परिजनों से शुभ समाचार मिलाने के योग है। आपके आत्म-सम्मान में वृद्धि होगी। आज आपके कार्यों में किसी विशेष व्यक्ति से आपको मदद मिलेगी। आज बच्चो की जरूरतों का ध्यान रखें। लवमेट्स एक दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगें, इससे रिश्तो में मजबूती आएगी। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। छात्रों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपके व्यापार की गति बढ़ेगी।

वृष राशि

आज के दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। जो लोग मिट्टी के व्यवसाय से जुड़े है उनके लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आपको अपनी मेहनत के कारण धन लाभ होगा। दुश्मन आज आपके प्रभाव से पस्त रहेंगे। आज आपको पारिवारिक सुख और शांति का लाभ मिलेगा। आज आप अपने जीवनसाथी से मन की बात शेयर करेगे। व्यपार को बढाने में पिता का सहयोग मिलेगा। शाम को दोस्तों से फोन पर बात होगी, जिससे आपको अच्छा महूस होगा।

नेतृत्व क्षमता और क्रिएटिविटी बढ़ाता है माणिक्य, लेकिन इस पेशे से जुड़े हैं तो बिलकुल ना पहनें

मिथुन राशि

आपकी गुम हुई पुरानी वस्तु आज वापस मिल जाएगी। आपको रेस्टोरेंट के बिजनेस में इनवेस्ट करने में लाभ होगा। आपको अपने जीवनसाथी से कोई उपहार मिलेगा, जिससे आप दोनों के संबंध में मधुरता बढ़ेगी। आज दूसरों की बात भी अच्छे से समझने की कोशिश करें, आपको लाभ मिलेगा। सामने आई समस्याओं को सुलझाने में आप सफल साबित होंगे। आज कानूनी मामलों में आपको जीत मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशखबरी मिलेगी।

कर्क राशि

आज आपको धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अगर किसी नए व्यापार की शुरूआत करना चाह रहें है तो राहुकाल देखकर ही शुरूआत करें। इस राशि के लोगों को अपने जीवनसाथी से आज बहुत सारा प्यार मिलेगा। बच्चे माता पिता के साथ धार्मिक कार्यें में मन लगाएंगे। इस राशि के लोगों के जीवन में आ रही विवाह संबंधी समस्याएं आज खत्म हो जायेगी। आज आपको मेहनत के अनुरूप ही सफलता हासिल होगा। आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

षटतिला एकादशी 2022: तिल के प्रयोग से कटेंगे दुख, जानिए शुभ मुहुर्त, पूजा विधि और व्रत कथा

सिंह राशि

आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रही रहेगी। अपने कार्यो में कामयाबी का परचम लहराएंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। पढ़ाई में अच्छे परफॉर्मेंस को देखते हुए आपके टीचर्स आपको आज क्लास में सम्मानित करेंगे। आज आप खुद को फिट महसूस करेंगे। अगर आप समाजिक कार्यो में सहयोग देने की सोच रहे है, तो इससे आपको लाभ मिलने के आसार नजर आ रहें हैं। माता-पिता का आर्शीवाद प्राप्त होता रहेगा।

कन्या राशि

आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल होने वाली है। आज वाहन की पार्किंग सेफ जगह पर ही करें। आज विरोधी भी आपके तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ायेंगे। सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी, ऐसा करने से आपको फायदा होगा। बच्चों का ज्यादा समय आज सोशल मीडिया पर बीतेगा, अच्छा रहेगा पढाई पर ध्यान दें। महिलाएं आज अपने घर के कामों से जल्द ही फ्री हो जायेगी। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

तुला राशि

आज किसी बड़े मामलों पर समझौता करने और सहयोग करने के लिए आप तैयार रहें। आज आपके रुके हुये कार्य पूरे हो जाएंगे। जीवनसाथी के साथ आज लंच का आनंद उठाएंगे। आप अपने भाई बहन को खुश करने के लिए उन्हे कोई गिफ्ट देंगे। आज व्यपार में बदलाव करने की भी सोच सकते है, इस स्थिति में किस्मत आपका साथ देगी। निवेश करने से पहले अपने बड़ों की राय जरूर लें। लवमेट्स परिणय सूत्र में बंधने के लिए अपने घर वालों से बात करेंगे।

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। ऑफिस के किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में सहकर्मी का सहयोग मिलेगा। घर के मामलो मे दूसरों की राय लेने से बचें। आपकी मेहनत आज आपके जीवन में सफलता के रंग भर देगी। आज पारिवारिक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। जीवनाथी के साथ समय बिता कर आपको अच्छा महसूस होगा। आज आप बिजनेस को बढाने के नये तरीके सोचेंगे। सेहत के लिहाज से आप तंदरुस्त रहेंगें। आज आपको व्यापार में अचानक धन लाभ होगा।

धनु राशि

आज मनोबल का स्तर अच्छा रहने के कारण आपके कार्य अच्छी गति से आगे बढ़ेंगे। आज बिज़नेस में परिवर्तन के आसार दिख रहें हैं। ऑफिस में आपकी क्रिएटिविटी पहले से अच्छी बनेगी। इस राशि के लवमेट्स लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आज भाग्य पूरी तरह से आपका साथ देगा। आपके और भाई के बीच किसी बात को लेकर चर्चा होगी। विद्युत उपकरण खरीदने के लिए आज का दिन शुभ हैं।आज अपनी कीमती वस्तु को संभालकर कर रखें।

मकर राशि

आज आपको धन लाभ होगा। आज किसी अजनबी से बहस न करें। पैसों के लेन-देन के मामले में सोच समझ कर ही निर्णय लें। अपने ध्यान को केन्द्रित कर काम को पूरा करने की कोशिश करें। आज जो भी चीज आपके लिए रुकावट बनती है, उसे नजरदांज करें। इस राशि के स्टूडेंट्स किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए फॉर्म भरेंगे। नौकरी कर रहे लोगो की आय में बढोतरी होगी। आज आपकी सेहत में सुधार होगा। आज आपके कारोबार में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि

आपका रूझान आध्यात्म के प्रति अधिक लगा रहेगा। मनोरंजन के लिए बनाया हुआ प्लान आज टल सकता है। आज आप घर में ज्यादा समय ज्यादा व्यतीत करेगें। पैसों से जुड़ी समस्या आज समाप्त हो जाएगी। व्यवसाय से धन लाभ होगा। इस राशि के स्टूडेंट के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलाने के योग बन रहें है। दाम्पत्य जीवन में खुशियों का आगमन होगा। आज आपके सेहत में सुधार आयेगा

मीन राशि

आज आपका रुझान रचनात्मक कार्यों की तरफ ज्यादा रहेगा। आज आप कोई अच्छी सी किताब पढ़कर अपना समय व्यतीत करेंगे। आज अपने जीवनसाथी को गुलाब देंगे, साथ ही आपके व्यवहार से आपका जीवनसाथी खुश होंगे। कला के क्षेत्र से जुडे लोगो का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। छात्रो को आज ऑनलाइन कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से काफी अच्छा रहेगा। आज आप अपने बढ़ते खर्च को रोकने का नया प्लान बनायेंगे।

Share In Your Network

TwitterWhatsapp

आज का राशिफल 2 फरवरी 2022 – 1 February 2022: आज इन 6 राशियों पर भगवान गणेश जी की कृपा होगी। कार्यस्थल पर लाभ होने की संभावना है। कुछ जातकों को उनके मित्रों से मदद मिलेगी। धन संपत्ति में वृद्धि होने की संभावना है। छात्रों को लाभ हो सकता है। वहीं चार राशि के जातकों को सावधान रहना होगा..

मेष – मेष राशि के जातकों को आज अत्यधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। किसी अज्ञात बाधा के चलते इनके कार्य पूरी तरह से प्रभावित रहेंगे। संतान पक्ष की दिक्कतों के कारण परेशान हो सकते हैं। बुजुर्गों से आशीर्वाद लेकर ही घर से निकले। दफ्तर में किसी से मनमुटाव होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार दिखेगा।

वृष  – आपका मन आज भटकेगा। मन में बुरे विचार आते रहेंगे। अनजाना भय आपकी दिनचर्या को प्रभावित करेगा। कारोबारियों को आज सावधानी से लेनदेने करने की जरूरत है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा, प्रतियोगी परीक्षा में कामयाबी मिलने की उम्मीद है।

मिथुन – आज अपने दोस्तों के साथ घूमने जाएंगे, मौज मस्ती का दौर चलेगा। आज ज्यादा खर्च होने से आपका मासिक बजट बिगड़ सकता है। घरेलू परेशानियों से निजात मिलने की संभावना है। अपने बच्चों के सवालों को सुलझाएंगे। आध्यात्मिकता की ओर मन लगेगा। प्रभु की आराधना से मानसिक शांति मिलेगी।

कर्क- आज महिला वर्ग को सतर्क रहना होगा। किसी कुटिल व्यक्ति के चलते आप आलोचना का शिकार हो सकते हैं। दूसरों को आपके प्रति कोई भड़का सकता है। आपके शांत रहने का  प्रयास करना चाहिए। समय के साथ सभी लोग आपके महत्व को समझेंगे। बेकार किसी से उलझने से कुछ भी लाभ नहीं होगा।

सिंह – आज आपकी मुलाकात स्कूली जीवन के मित्रों से हो सकती है। समय पर अपने कार्य पूरे करने का प्रयास करेंगे। भारी सामान के विक्रेताओं के आज बड़े सौदे पूरे होंगे। सरकारी कार्यों में कुछ रुकावट आने की आशंका है। अपने कागजात तैयार रखें। वाहन या घरेलू जरूरत के सामान खरीदने का प्लान बना सकते हैं।

कन्या – आज किसी की बात से असहज हो सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा। मंदिर दर्शन या पास के धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। व्यवसाय को किसी के भरोसे न छोड़ें। फोन पर अनजानी कॉल से आपको दिक्कत हो सकती है। आज खर्च ज्यादा होगा।

तुला –  दफ्तर में अफसरों से आपको अच्छी मिल सकती है। आपकी जीवनसाथी के साथ खूब जमेगी। भाई बहनों से काफी दिनों के बाद मुलाकात हो सकती है। जो लोग विदेशों में रहते हैं उन्हें नौकरी के बेहतर प्रस्ताव मिलेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए जमकर मेहनत करनी होगी। अपनी जिम्मेदारी पूरी करने में आलस्य न करें।

वृश्चिक- पूर्व निर्धारित कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। आज सार्वजनिक जगह पर आपकी किसी से अनबन होने की संभावना है। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें, अन्यथा मारपीट तक की नौबत आ सकती है। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। पैतृक संपत्ति में आपको हिस्सा मिलने की संभावना है। शाम के समय आपको कारोबार में बड़ा लाभ हो सकता है।

धनु – आज किसी मित्र के साथ आपकी राजनीतिक मुद्दों को लेकर बहस हो सकती है। किसी संकट से घिर सकते हैं, हालांकि आप अपने कौशल से दिक्कतों से निजात पा लेंगे। आपकी मुलाकात किसी आकर्षक महिला के साथ हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा, किसी को प्यार करने लगेंगे। अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। (साप्ताहिक राशिफल) (मासिक राशिफल फरवरी 2022)

मकर – आज आपका लकी डे रहेगा। लाइफ पार्टनर से आपको अच्छी खबर मिलेगी। किसी अनजान व्यक्ति से उलझ सकते हैं। अपने कीमती सामानों की सुरक्षा के लिए पूरे उपाय करें। कोर्ट में काफी दिनों से चल रहे मामले का आज निपटारा हो सकता है। मित्रों के साथ आज का दिन इंजाय करेंगे। दफ्तर में सहयोगियों की मदद से आपके कार्य पूरे होंगे।

rjnewslive

Get live Chhattisgarh and Hindi news about India and the World from politics, sports, bollywood, business, cities, lifestyle, astrology, spirituality, jobs and much more. rjnewslive.com collects article, images and videos from our source. Which are using any photos in our website taking from free available on online.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button