क्राइमछत्तीसगढ़देशबड़ी खबर

Instagram से दोस्ती कर 16 साल की लड़की रेप, मोबाइल में आया ऐसा Message युवती पहुंची सीधा थाने, जाने क्या है पूरा मामला, पढ़े पूरी खबर…

बिलासपुर: बिलासपुर में 16 साल की लड़की से दोस्ती कर उसके साथ रेप करने का मामला सामने आया है। छात्रा से युवक ने इंस्टाग्राम के जरिए पहले दोस्ती की। फिर उसके साथ शादी करने का वादा कर दुष्कर्म किया। पीड़ित छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार 16 साल की लड़की स्कूल में पढ़ती है। करीब दो साल पहले ग्राम लोहर्सी निवासी विश्वराज साहू (18) पिता लक्ष्मण साहू की इंस्टाग्राम से उसकी जान-पहचान हुई। जिसके बाद से दोनों एक-दूसरे से बात करने लगे। इस दौरान युवक ने प्यार का इजहार किया और उसके साथ शादी करने का वादा भी किया।

छात्रा ने पुलिस को बताया कि इसी दौरान 24 फरवरी 2022 को विश्वराज ने मिलने के लिए बुलाया। फिर अपने दोस्त के घर ग्राम मनवा लेकर गया। वहां भी उसने लड़की के साथ शादी करने का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इधर, छात्रा ने पुलिस से शिकायत कर कहा कि उसके साथ शादी करने का वादा करने के बाद विश्वराज ने उससे संबंध तोड़ दिया है। न तो वह बात करता है और न ही शादी के लिए राजी है, जिसके कारण उसका भविष्य अधर में है। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी विश्वराज के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button