BREAKING: टूट गए दूल्हे के सारे अरमान, शादी के चंद घंटों बाद ही मौसा के साथ फरार हुई दुल्हन

मिर्जापुर देश के अलग-अलग राज्यों में लुटेरी दुल्हनों का गैंग सक्रिय है। इस गैंग से जुड़ी महिलाएं कुंवारे लड़कों को निशाना बनाती है। कुवारें लड़को से पहले शादी के राजी होती है फिर शादी के बाद नकदी गहने और जेवर लेकर फरार हो जाती है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से सामने आया है। बागपत का एक युवक मिर्जापुर निवासी एक युवती से शादी किया। शादी करने के बाद दुल्हन अपने मौसा के साथ फरार हो गई। छानबीन के बाद भी दुल्हन नहीं मिली तो दूल्हा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराया है। (Bride Runs Away with Uncle)
READ ALSO-BREAKING: इस एक्ट्रेस पर अपना दिल हार बैठे बादशाह, एक साल से चुपके-चुपके कर
Bride Runs Away with Uncle मिली जानकारी के अनुसार बागपत निवासी अंकुर नामक युवक ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि मिर्जापुर मड़िहान इलाके में रहने वाला कमलेश नामक व्यक्ति का बागपत में आना जाना होता था। इसी बीच उसकी मुलाकात पीड़ित युवक के चाचा नरेंद्र से हुई। कमलेश ने युवक के चाचा से बताया कि उसकी एक भतीजी शादी योग्य है और वह शादी करना चाहता है। नरेंद्र उसे अपने भतीजे अंकुर के बारे में बताए और फिर शादी की बात आगे बढ़ी। रविवार को युवक अपने चाचा और परिजनों के साथ मिर्जापुर पहुंचा। गरीबी का हवाला देते हुए शादी में खर्च के लिए लड़की पक्ष द्वारा रुपए भी लिए गए।
READ ALSO-BIG BREAKING: चार साल की मासूम के साथ टीचर ने स्कूल में किया ऐसा काम, खुलासा होने पर दंग रह जायगे आप
खेत में कराई गई दोनों की शादी
युवक ने बताया कि खुद को लड़की का मौसा कहने वाला व्यक्ति न तो अपने घर ले गया और न ही उस लड़की के घर ले गया। खेत में ही वह लड़की को बुलाया और वहीं पर दुल्हन ने दूल्हे के गले में वरमाला डाली। उसके बाद शादी की आगे की रस्म पूरी की गई। दुल्हन को विदा करने के लिए लड़की पक्ष द्वारा 90 हजार की मांग की गई। दूल्हा के परिजनों द्वारा रुपए दे दिए गए। लड़की पक्ष द्वारा बताया गया कि रेलवे स्टेशन पर वह लड़की और विदाई के सामानों को लेकर पहुंचेंगे। उसके बाद दूल्हा और उसके परिजन रात में रेलवे स्टेशन पर इंतजार करते रहे लेकिन दुल्हन नहीं आई। बाद में दूल्हा ने पुलिस को सूचना दिया और थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराया। (Bride Runs Away with Uncle)
- आवासीय क्षेत्र में चल रहा था अवैध OYO होटल, संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत पर नगर निगम ने मकान किया सील…
- छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड फर्जीवाड़ा: रायपुर में 19,574 और दुर्ग में 18,112 फर्जी सदस्य पकड़े गए, 1.93 लाख नाम अब तक हटे…
- CG News: पापड़ी देने में देरी पर बिफरे बदमाशों ने गुपचुप वाले पर चाकू से किया हमला, पुलिस ने शुरू की तलाश…
- रायपुर की 150 साल पुरानी सेंट्रल जेल की जमीन पर बनेगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, गोढ़ी में नई जेल बनाने की तैयारी…
- बिलासपुर में मंदिर में गंदगी फैलाने से मचा बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार — सरकंडा क्षेत्र में पुलिस सतर्क…