Bijapur.छत्तीसगढ़

नक्सलियों के बेस कैंप पर 1 हजार जवानों ने किया हमला, पढ़े पूरी खबर…

बस्तर: छत्तीसगढ़ के बस्तर में दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा इन तीन जिलों की सरहद पर स्थित नक्सलियों के बेस कैंप पर जवानों ने हमला किया है। दोनों तरफ से हुई गोलाबारी में जवानों ने एक नक्सली को ढेर कर दिया है। मारे गए नक्सली की शिनाख्त सेक्शन ए के कमांडर भीमा उर्फ दड़िया पुनेम के रूप में हुई है। यह बीजापुर और दंतेवाड़ा में हुई अलग-अलग नक्सल घटनाओं में शामिल था। इसके शव, भरमार हथियार, IED समेत अन्य विस्फोटक सामान बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि, कुछ नक्सली घायल भी हुए हैं। ऑपरेशन को सफल बनाकर जवान आज जिला मुख्यालय लौटे हैं।

पुलिस को सूचना मिली थी कि किरंदुल थाना क्षेत्र के पुरंगेल और बीजापुर के डोडी तुमनार, पीडिया के जंगल में स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर (SZCM) लेंगू दादा, गंगालूर एरिया कमेटी एवं डीवीजनल कमेटी मेंबर (DVCM) दिनेश मोड़ियम एवं अन्य सशस्त्र माओवादी मौजूद हैं। इसी सूचना के बाद 10 मार्च को दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर डीआरजी (DRG) एवं बस्तर फाईटर्स (BFR), स्पेशल टास्क फोर्स (STF), CRPF 85BN, 168BN, एवं कोबरा (COBRA) बटालियन की 202, 205, 210 की संयुक्त टीम को रवाना किया गय था।

वहीं 11 मार्च की सुबह 5ः30 बजे पुरंगेल, डोडी तुमनार एवं पीडिया के जंगल पहाड़ी के बीच पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से लगभग आधे घंटे तक गोलीबारी हुई। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल की आड़ लेकर भाग निकले। फायरिंग रुकने के बाद जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। जिसमें एक नक्सली का शव बरामद किया गया। साथ ही मौके से भारी संख्या में हथियार, विस्फोटक भी बरामद किए गए। दिनभर सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद 12 मार्च की सुबह जवान जिला मुख्यालय लौटे। दंतेवाड़ा के SP गौरव राय ने कहा कि, नक्सलियों के कोर इलाके में जवान पहुंचे थे। तीनों जिले की पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन लॉन्च किया था। करीब 1 हजार जवान सर्च ऑपरेशन पर निकले थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button