
बॉलीवुड रिपोर्टर मिथिलेश निषाद रायपुर :- सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनकी फ़िल्मों से जुड़ी बहुत सी खबरें सामने आई हैं। कहा जा रहा था उनसे सात फ़िल्में छीन ली गई थी ।और अब एक फिल्म सामने आई है जो सुशांत को ऑफर हुई थी लेकिन अब उस फिल्म में लीड रोल आयुष्मान खुराना निभा रहे हैं। डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने पिछले दिनों अपनी अगली फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ की शूटिंग शुरू कर दी है जिसमें आयुष्मान के साथ वाणी कपूर लीड रोल में हैं।
वैसे अभिषेक कपूर ने यह फिल्म पहले सुशांत सिंह राजपूत को ऑफर की थी। अभिषेक कपूर ने सुशांत के साथ ‘केदारनाथ’ पूरी करने के तुरंत बाद इस फिल्म के बारे में बात की थी। सुशांत और वाणी की जोड़ी ही अभिषेक की पहली
पसंद थे। लेकिन सुशांत जब तक यह फिल्म कर पाते, वह इस दुनिया से ही चले गए।
बता दें कि अभिषेक कपूर ने ही अपनी फिल्म ‘काई पो छे’ से सुशांत सिंह राजपूत को बॉलिवुड में लॉन्च किया था। इसके बाद अभिषेक ने सुशांत को फिल्म ‘फितूर’ भी ऑफर की थी लेकिन सुशांत ने यह फिल्म ठुकरा दी थी। इसके बाद इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर को कास्ट किया गया था। हालांकि उसके बाद अभिषेक और सुशांत की जोड़ी ने एक बार फिर वापसी की और ‘केदारनाथ’ जैसी जोरदार सुपरहिट फिल्म दी।
ख़ैर, सुशांत भले ही इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन आयुष्मान से हम उम्मीद कर ही सकते हैं कि वह फिल्म में एक ऐथलीट के किरदार के साथ जरूर न्याय करेंगे। इसके लिए आयुष्मान ने अपनी फिटनेस और बॉडी पर कड़ी मेहनत भी की है। चूंकि फिल्म की कहानी चंडीगढ़ की है और आयुष्मान खुद भी चंडीगढ़ के हैं तो जाहिर है किरदार पर इसका असर जरूर दिखाई देगा।