
बालोद/गुरुर: इस बार बरसात का पहला महीना सावन बेरूखी के साथ ठगते हुए आखिरकार बित गया है। सावन के बेरूखी भरे इस महिने में लोगों को जंहा बारिश की ठंडी फुहारों से बहुत कम ही रूबरू होने का मौका मिला है,तो वंही भरे सावन में गर्मी और उमस ने लोगों को रह रह कर पसीना निकलवाने पर मजबूर कर दिया है। इस बीच जिला के पुरूर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला की अश्लील वीडियो ने पुरे पुरूर थाना क्षेत्र के माहौल को और अधिक गर्म करके रख दिया है, यह जानकारी सूत्रों के हवाले से प्राप्त हुई है। शास्त्रों में वर्णित शब्दों की वरन करते हुए सावन के पवित्र माह में लोग भगवान शिव की पूजा और अर्चना में लीन रहते हैं। इस दौरान घर घर में भगवान भोलेनाथ का वास रहता है यह धारणा है। लोग जगह जगह शिव लिंग पर बेल पत्र,कनेर पुष्प व शंभू के अति प्रिय फूल धतूरा चढ़ाते हुए देखे जाते हैं।
ऐसे में किसी महिला की अश्लील वीडियो वायरल होना, वह भी किसी अज्ञात मानव लिंग को मुख मैथुन करते हुए, निश्चित रूप से यह कृत्य सावन के इस पवित्र महीने में समाज के लिए एक बड़ा चिंता का विषय माना जा सकता है। हैरत की बात यह है कि वायरल विडियो में जिस महिला की होने की बात कही जा रही है। उनकी ओर से या फिर उनके परिवार की ओर से अबतक अश्लील वीडियो वायरल होने की किसी प्रकार से कोई शिकवा या शिकायत किसी के समक्ष दर्ज नहीं कराई है।
महिला या उनके परिजनों की ओर से शिकायत दर्ज नहीं कराए जाने से लोगों की दिलचस्पी इस विडियो को लेकर और तेज गति बढ़ रही है। जिसके चलते यह विडियो तेजी से लोगों के मध्य वायरल होने की जानकारी प्राप्त हुई है। हालांकि वायरल विडियो मामले को लेकर पुरूर थाना क्षेत्र में एक बार ग्रामीण बैठक होने की जानकारी उपलब्ध कराई गई थी, चूंकि पुलिस महकमा का काम करने का एक तरीका होता है। और उन तरीकों को अपनाये बैगर पुलिस कुछ नहीं कर सकती हैं! जबतक महिला इस स्वंय सामने नहीं आती तब तक कुछ भी संभव नहीं है यह स्पष्ट और साफ है।
बहरहाल वायरल विडियो में जिस महिला को शामिल होने की बात ग्रामीण काना फूसी के जरिए करते हुए आ रहे हैं। उक्त घटना को लेकर महिला की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। तब तक पुलिस भी वायरल विडियो की कहानी लोगों की जुबानों से सुन सुन बोर हो रही है। हां, लेकिन लोगों में इस बात को लेकर काफी चर्चा का बाजार गर्म है कि आखिरकार कोई भी महिला अपनी अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद इस तरह से कैसे चुप बैठ सकती है। इतना ही नहीं महिला के परिजनो को लेकर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं साथ ही महिला जिस समाज से ताल्लुक रखती है, उस समाज से भी अब सवाल खड़े किए जा रहे हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मामले से जुड़ी हुई ग्राम में महिला के अश्लील वीडियो वायरल होने पर ग्राम विकास समिति से जुड़े हुए गौरवशाली पदाधिकारियों ने रात में बैठक करते हुए मामले की गंभीरता को समझने का प्रयास किया है।वे लोग भी पंचायती राज व्यवस्था के अनुसार गांव के आन बान और शान की सम्पूर्ण व्यवस्था संम्हालने वाले जिम्मेदार लोग हैं। ऐसे में किसी महिला से जुड़े हुए मामला पर इन जिम्मेदारों से भी अब सवाल किया जा रहा है, यह और भी चिंतन का विषय है।
कहा जाता है कि महिला समाज की नाक है। समाज में महिलाओं के अनेक रूप देखने को मिलते है इसलिए भारत नारी सर्वत्र पुज्यंते कहा जाता है। हाल के दिनों में मणिपुर राज्य के अंदर घटित घटना में महिलाओं के साथ हुई क्रुरता को लेकर पूरा देश आक्रोशित हुआ था हालांकि मणिपुर की घटना को इस वायरल विडियो से जोड़कर नहीं देखा जा सकता है लेकिन सवाल नारियो की अस्मिता से जुड़ी हुई है। इसलिए सवाल बनता है क्योंकि मामला अश्लील वीडियो वायरल होने से जुड़ा हुआ है।