छत्तीसगढ़
शहर में धर्मिक कार्यक्रमों के फ्लेक्स पर निगम बिना सूचना दिए कार्यवाही श्री राम हिन्दू संगठन ने की निंदा

शहर में धर्मिक कार्यक्रमों के फ्लेक्स पर निगम बिना सूचना दिए कार्यवाही श्री राम हिन्दू संगठन ने की निंदा
धमतरी -शहर में धर्मिक कार्यक्रमों के फ्लेक्स पर निगम बिना सूचना दिए कार्यवाही कर रही जिसे देखते हुए श्री राम हिन्दू संगठन द्वारा इस कार्य की निंदा की हैं जिसमे राजनीतिक, जन्मदिवस कि शुभकामनाएँओ के फ्लेक्स साल भर से बिजली पोल और NH30 के हाइवे पर टंगे हैं जो निगम को नज़र नहीं आते लेकिन धर्मिक फ्लेक्स निगम को घटकते है जिससे शहर वासियो कि धर्मिक भावनाओं को आहत पहुँच रही है शहर में शौदर्य करण के नाम पर सिर्फ़ ढकोसला हो रहा है शहर कि साफ सफ़ाई कि स्थिति क्या है बच्चा बच्चा जानता है!