राज्य सरकार छेरछेरा त्यौहार में युवाओ से किये वादा पूरा करे-सुनील यदु

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने राज्य सरकार से युवाओ के लिए मांगा बेरोजगारी भत्ता और रोजगार।
पलारी:-छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व आह्वान व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री सुनील यदु के नेतृत्व में आज युवा मोर्चा मण्डल पलारी द्वारा युवाओं को बेरोजगारी भत्ता 90 हजार रु लेने और छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवा भाई-बहनों को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग किया गया। उक्त अवसर जिला अध्यक्ष श्री सुनील यदु ने कहा कि राज्य की भूपेश सरकार व कसडोल विधायक से युवा मोर्चा मांग करती है कि उन्होने चुनावी घोषणा पत्र में युवाओ को लेकर जो घोषणा किये उसे आज छत्तीसगढ़ के छेरछेरा त्यौहार पर पूर्ण कर युवाओ को सौगात दे और अपना वादा पूरा करे ।आज पूरे प्रदेश स्तर पर कॉविड नियमों का पालन करते हुए मांग किया गया उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष नन्दकुमार वर्मा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष भोला वर्मा दक्षिण मण्डल अध्यक्ष उमेश यदु युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रणम्य पाण्डेय जिला मंत्री संकेत वर्मा जिला मीडिया प्रभारी धीरज मिश्रा जिला प्रशिक्षण प्रमुख विजय यादव आई टी सेल प्रदेश कार्यकरणी सदस्य नरेंद्र वर्मा युवा मोर्चा महामन्त्री लोकेश यदु युवा मोर्चा उपाध्यक्षगण दीपक वर्मा गौतम यादव चूडामणी साहू युवा मोर्चा मंत्री दिलीप साहू युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी योगेश वर्मा पूर्व पार्षद डोमार वर्मा अनुसूचित जनजाति मोर्चा महामंत्री राकेश छेदय्या दक्षिण मण्डल युवा मोर्चा सह सोशल मीडिया प्रभारी प्रमोद वर्मा युवा मोर्चा मण्डल पलारी कार्यालय मंत्री गेवेंद्र बंजारे सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।