मुख्यमंत्री ने महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उन्हें किया नमन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज सुधारक, विचारक, लेखक और दार्शनिक महात्मा ज्योतिबा फुले की 11 अप्रैल को जयंती पर उन्हें नमन किया है। बघेल ने कहा है की ज्योतिबा फुले जी ने महिलाओं व दलितों के उत्थान के लिए कई कार्य किए। दलितों के प्रति भेद-भाव समाप्त कर उन्हें समाज में स्थान दिलाने के लिए महात्मा फुले ने सत्यशोधक समाज की स्थापना की। उन्होंने न सिर्फ महिला शिक्षा को बढ़ावा दिया, बल्कि अपनी धर्मपत्नी सावित्रीबाई फुले को भी शिक्षा दिलाई जिससे वे भारत की पहली अध्यापिका बनीं।
बघेल ने कहा कि महात्मा फुले समाज को अंधविश्वास और कुप्रथाओं से मुक्त करना चाहते थे। वे भारतीय समाज में प्रचलित जाति व्यवस्था और उस पर आधारित भेदभाव के प्रबल विरोधी थे। उन्होंने समाज को कुरीतियों से मुक्ति दिलाने के लिए सभी वर्गों की शिक्षा पर बल दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन और विचार मूल्य हमें मानवता की सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
खबरें और भी…
- छत्तीसगढ़ देसहा यादव समाज का तीन दिवसीय महासभा सम्पन्न, श्रीकृष्ण-राधा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ा जनसैलाब
- श्री महाकाल परिवार गुड़ियारी द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन, 13 फरवरी को निकलेगी यात्रा
- कलेक्ट्रेट परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर…
- रायगढ़ में मंगल कार्बन प्लांट ब्लास्ट: 9 माह के मासूम समेत 8 मजदूर झुलसे, हालत नाजुक…
- शराब घोटाला केस: अंतरिम जमानत पर रिहा हुए कवासी लखमा, समर्थकों ने गोंडी नृत्य से किया स्वागत…






