छत्तीसगढ़बड़ी खबर

Raipur: भाजपा आरंग नगर शक्ति केन्द्र क्र. 01 में हुआ लाभार्थी सम्मेलन…

आरंगः भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर भाजपा द्वारा शक्ति केन्द्र स्तर पर लाभार्थी सम्मेलनांे का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में भाजपा मण्डल आरंग अंतर्गत आरंग नगर शक्ति केन्द्र क्र. 01 में वीरांगना अवंति बाई लोधी भवन बुथ क्र. 225, 226, 227, 228, 229 का लाभार्थी सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें मोदी सरकार के 9 साल की योजनाओं एवं उपलब्धियों साथ ही पूर्ववती भाजपा की सरकार के 15 साल के जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों का सम्मेलन किया गया।

जिसमें वक्ता के रुप में उपस्थित वरिष्ठ भाजपा नेता के.के. भारद्वाज, वरिष्ठ पार्षद धु्रव कुमार मिर्धा, मण्डल अध्यक्ष अभिषेक राजा तंबोली, सांसद प्रतिनिधि जनपद पंचायत बेदराम खुंटे, वरिष्ठ पार्षद सुरज लोधी द्वारा योजनाओं की जानकारी दी गई। अंत्योदय के माध्यम से चाहे हर घर शौचालय हो, पीने के लिए शुद्ध पानी हो, उज्ज्वला गैस, प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान कार्ड से स्वास्थ्य, करोड़ो जनधन खाता, निःशुल्क चांवल, निःशुल्क वैक्सिन हर व्यक्ति तक पहुुंचाने का काम भाजपा की सरकार करती है।

देश के विकास के लिए भाजपा की सरकार प्रदेश व देश में होना आवश्यक है, इस पर सभी वक्ताओं ने अपनी बात रखी। साथ ही नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष वर्तमान पार्षद धु्रवकुमार मिर्धा व पार्षद सूरज लोधी द्वारा आरंग नगर के विकास कार्यो मे हो रहे भ्रष्टाचार जैसे झलमला तालाब निर्माण मे भ्रष्टाचार, आरंग के अनेको गली-मोहल्ले मे बनाये गये सीसी रोड मे गुणवत्ताविहिन कार्य जो एक माह भी नहीं चल पा रहा, गौरव पथ निर्माण मे हुए भ्रष्टाचार की जानकारी, विभिन्न तालाबों को अवैध रूप से खनन कर अवैध मुरम बिक्री, अवैध प्लाटिंग एवं विभिन्न भवन निर्माणो मे लगातार हो रहे भ्रष्टाचार की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर डाॅ. संदीप जैन, मण्डल मंत्री नरेन्द्र लोधी, पूर्व पार्षद होरीलाल लोधी, ईश्वर साहू, कुलेश्वर लोधी, राजेश लोधी, जन्नू लोधी, चंदू लोधी, होरी पाल, छोटू लोधी, धु्रव लोधी, भागचंद लोधी, मोहन लोधी, एवं शक्ति केंद्र के महिला एवं पुरुष बड़ी मात्रा मे उपस्थित थे।

रिपोर्टर – नमनश्री वर्मा आरंग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button