महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की महिला नेत्रियों ने खोला मोर्चा, सांसद ने कही दाल रोटी खएँगे प्रभु के गुड़ गाएंगे, देश मात्र दो लोगो के हाथों में है एक शाह और शहंशाह……..

राजीव भवन में कांग्रेस का पत्रकारवार्ता
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की महिला नेत्रियों ने खोला मोर्चा।
पत्रकारवार्ता में लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, राज्यसभा सदस्य छाया वर्मा, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम भी मौजूद थी।
महंगाई के ख़िलाफ़ सीडी जारी की …।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम ने कहा –
देश में खाद्य तेल की कीमत 50 से 70 फीसदी बढ़ गई। महंगाई की मार … का नारा देकर केंद्र में मोदी सरकार सत्ता में आई..लेकिन मोदी सरकार के 7 साल बाद अब लोगों को दाल रोटी भी बड़ी मुश्किल से नसीब हो रही है। ..एक समय भाजपाइयों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किए थे, लेकिन अब वे किसी को मुंह दिखाने के काबिल नहीं है… बीजेपी की वे नेत्रियां भी गायब हो गई है, जो गले में गैस सिलेंडर लटकाकर प्रदर्शन करती थी ….। मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण पूरे देश में हाहाकार मचा है …. छत्तीसगढ़ में 2 फीसदी लोग भी उज्जवला योजना की गैस सिलेंडर नहीं भरा पा रही है ….।
सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा –
हमारी यूपीए की सरकार में कच्चे तेल महंगा था, तब यहां पेट्रोल-डीजल सस्ता था, ….अब जब कच्चा तेल सस्ता है, इसके बावजूद पेट्रोल- डीजल के दाम आसमान छू रहा है …
लॉक डाउन, महामारी व महंगाई के कारण देश 30-35 साल पीछे चली गई है।
राज्यसभा सांसद छाया वर्मा ने कहा –
बीजेपी के जो नेता महंगाई को लेकर चीखते चिल्लाते थे, वे अब मंत्रिमंडल में है, लेकिन इतनी महंगाई पर भी चुप है।
देश को केवल 2 लोग चला रहें, एक शाह और दूसरा शहंशाह …।
महंगाई को लेकर कांग्रेस की नेत्रियां अब घर-घर अभियान चलाएंगे।
मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल है … महिला सुरक्षा, रोजगार, या अन्य मुद्दे।