बढ़ी खबर :- भुपेश बघेल ने कहा : बसपा और आप पार्टी भाजपा की बी टीम है. छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल बदले जाने को लेकर भी कही ये बड़ी बात…….

रायपुर :- छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकरो से चर्चा के दौरान बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और आम आदमी पार्टी (आप) को भाजपा की बी-टीम करार दिया है। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश भाजपा को नेतृत्वविहीन बताते हुए उन्हें नेतृत्व चुनने की सलाह दी है। उन्होंने यह बातें गुरुवार को राजधानी रायपुर में मीडिया से चर्चा करते हुए कही। प्रदेश में कांग्रेस के असंतुष्टों को भाजपा साथ कर अपना बी-टीम बनाने की कोशिश कर रही है।
मंत्री मंडल को लेकर भपेश बघेल ने कहा
राजस्थान की कांग्रेस सरकार के मंत्रिमंडल में फेरदबल की तैयारी है। राज्य में इसकी संभावना को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि विभिन्न् प्रदेशों में अलग-अलग घटनाएं होती है सभी को अपने प्रदेश से जोड़ना ठीक नहीं है। वहां जो परिस्थिति से उसके हिसाब से वे निर्णय ले रहे हैं। यहां जो परिस्थति होगी उसके हिसाब से निर्णय होगा।