देशपॉलिटिक्सबड़ी खबर

परिणाम के बाद 10 दिसंबर से वापस ले सकेंगे जमा हथियार

शब्बीर अहमद मध्य प्रदेश मेंविधानसभा चुनावों के चलते लोगों को लाइसेंसी हथियार जमा करने पड़े थे। वहीं 3 दिसंबर को मतगणना हो जाएगी। इसके सात दिन बाद यानी 10 दिसंबर से सभी अपने हथियार वापस ले सकेंगे। इसके लिए अलग से न तो कोई आदेश निकाला जाएगा और न ही किसी लिखित आदेश की जरूरत होगी। जिसने जहां पर भी लाइसेंसी हथियार जमा किए हैं, वे वहां जाकर सीधे ले सकेंगे।

बता दें आदर्श आचरण संहिता लागू होने के बाद सभी तरह के लाइसेंसी हथियार पुलिस थाने या गन शॉप पर जमा किए गए थे। शहर के 10,658 लाइसेंसी हथियार हैंं। इनमें से 8,496 लोगों ने हथियार जमा कराए। कलेक्टर आशीष सिंह ने निर्देशों का पालन नहीं करने पर इस बार 102 लाइसेंस निरस्त किए थे, जबकि 38 लाइसेंसी हथियार जब्त भी कराए गए थे। इस बार चुनावों के दौरान 2022 लाइसेंसियों को छूट के दायरे में आने के कारण हथियार रखने की छूट दी गई है। सभी लाइसेंसियों के हथियार 22 अक्टूबर से जमा कराए गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button