CG WEATHER: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 3 से 4 डिग्री की होगी बढ़ोतरी…

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। बीते 48 घंटों में तापमान में 6 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन अब तापमान बढ़ने की संभावना है। READ ALSO :CG NEWS: डांस करने के बाहने कराते थे देह व्यापार, बिहार रेड लाइट इलाके से मिलीं छत्तीसगढ़ की 41 नाबालिग लड़कियां…
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, दुर्ग Durg में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री, जगदलपुर में 34.9 डिग्री, पेंड्रा रोड में 32.4 डिग्री और बिलासपुर में 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। READ ALSO :MP/CG: एक्सपायरी बियर नष्ट करने को छोड़कर,13 करोड़ से ज्यादा की बियर, दुकानों में खपाया…
प्रदेश में उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं का प्रभाव कम हो रहा है, जिससे तापमान में वृद्धि होगी। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। READ ALSO :RAIPUR: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में कल से होगा, मास्टर्स लीग टूर्नामेंट का आयोजन…