कोरोनाबड़ी खबर

देश में राहत भरी खबर, 24 घंटे में 3 लाख से अधिक मरीज हुए स्वस्थ।

नईदिल्ली: देश भर में कोविड की होने वाली जांचों की संख्या सोमवार को 29.16 करोड़ से अधिक हो गईं। अभी तक 29,16,47,037 जांचे की जा चुकी हैं। भारत में कोविड-19 से अब तक 1,62,93,003 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में दर्ज की गई 3,00,732 रिकवरी के साथ राष्ट्रीय रिकवरी दर 81.77 प्रतिशत हो गई है।

नई रिकवरी के 73.49 प्रतिशत में दस राज्यों की भागीदारी है। सक्रिय मामलों की ट्रैजेक्टरी नीचे प्रदर्शित की गई है और दैनिक पोजिटिविटी दर अब 21.19 प्रतिशत हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटों में 3,68,147 नए मामले दर्ज किए गए। महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, राजस्थान और बिहार सहित दस राज्यों की नए मामलों में 73.78 प्रतिशत भागीदारी है।

महाराष्ट्र ने 56,647 दैनिक नए मामलों के साथ सर्वाधिक संख्या दर्ज कराई है। 37,733 मामलों के साथ कर्नाटक दूसरे स्थान पर जबकि 31,959 नए मामलों के साथ केरल तीसरे स्थान पर है। भारत के कुल सक्रिय मामले 34,13,642 तक पहुंच चुके हैं। अब यह देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 17.13 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों में 63,998 मामलों की शुद्ध बढोतरी दर्ज की गई है।

महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा और बिहार सहित 12 राज्यों की भारत के कुल सक्रिय मामलों के 81.46 प्रतिशत में भागीदारी है।
राष्ट्रीय मृत्यु दर में लगातार गिरावट देखी जा रही है और वर्तमान में यह 1.10 प्रतिशत है तथा गिरावट निरंतर जारी है।
पिछले 24 घंटों में, 3,417 मौतें दर्ज की गईं।

नई मौतों के 74.54 प्रतिशत में 10 राज्यों की भागीदारी है। महाराष्ट्र में सर्वाधिक मौतें (669) दर्ज की गईं जबकि इसके बाद दिल्ली (407) और उत्तर प्रदेश (288) में सर्वाधिक दैनिक मौतें हुईं।
तीन राज्यों ने पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से एक भी मृत्यु दर्ज नहीं कराई है। ये हैं-दमन एवं दीव तथा दादर नागर हवेली, लक्षद्वीप और अरुणाचल प्रदेश।

rjnewslive

Get live Chhattisgarh and Hindi news about India and the World from politics, sports, bollywood, business, cities, lifestyle, astrology, spirituality, jobs and much more. rjnewslive.com collects article, images and videos from our source. Which are using any photos in our website taking from free available on online.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button