
नवापारा राजिम । दशहरा उत्सव मनाये जाने के लिए नगर के दशहरा उत्सव समिति की बैठक आहूत कर सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी दशहरा उत्सव पर्व पर भव्य विशालकाय 51 फीटृ ऊंचा रावण का पुतला दहन हाईस्कूल मैदान में होगा। पिछले वर्ष कोरोना महामारी के कारण यह सार्वजनिक दशहरा उत्सव नहीं हो पाया था जो इस वर्ष होगा।
जिसके लिए समिति के सदस्यगण तैयारी में जुट गए हैं, जिसमें प्रमुख रुप से नगरपालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी ,भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, रतिराम साहू, अनिल जगवानी, प्रसन्न शर्मा ,जीत सिंह सरदार, होरीलाल साहू ,रमेश तिवारी ,रामा यादव, लोकनाथ सोनकर के साथ नगर के गणमान्य नागरिक व अन्य साथीगण भी अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं।