बड़ी खबर
मणिपुर मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने ट्वीट कर दी जानकारी

मणिपुर; आपको बता दे की मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में पांचवें आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद देशभर में मामले को लेकर आक्रोश देखने को मिला।इससे पहले गिरफ्तार किए गए सभी चार आरोपियों को शुक्रवार को 11 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था। वही एक आरोपी को लेकर पुलिस ने कहा कि वह बी। फाइनोम गांव में हुई घटना में शामिल भीड़ का हिस्सा था और उसे वीडियो में पीड़ित महिलाओं में से एक को घसीटते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने इस आरोपी को थाउबल जिले से गिरफ्तार किया था और उसकी पहचान हुई रेम हेरादास सिंह के रूप में हुई है।
बता दे की मणिपुर पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि वायरल वीडियो मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है। अब तक कुल 5 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।