जापानी लड़की को अकेला पाकर जबरन रंग लगाने और सिर पर अंडा फोड़ने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

होली के दिन दिल्ली में जापानी लड़की के साथ छेड़छाड़ करने वाले तीन लड़कों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस की मानें तो आरोपियों ने अपनी गलती कबूल कर ली है। पुलिस ने जानकारी दी कि पहाड़गंज में रह रही जापानी लड़की ने भारत छोड़ दिया है जो अब बांग्लादेश चली गई है।
See Also: भिलाई की लापता युवती की बेमेतरा में मिली लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका…जाँच में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि उन्होंने जापानी एम्बेसी को लिखकर लड़की को पहचानने में मदद मांगी थी, लेकिन एम्बेसी ने बताया कि उन्हें ऐसी किसी घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है। डिप्टी पुलिस कमिश्नर संजय कुमार सैन का कहना है कि सही जानकारी निकालने के लिए वीडियो को एनालाइज किया जा रहा है।
See Also: प्रेमी के साथ घर में रंगरेलिया मना रही थी दो बच्चों की मां, ग्रामीणों ने दिया अनोखा सजा…
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
जानकारी के अनुसार, लड़की जापान से पहली बार भारत होली खेलने आई थी। इस घटना का वीडियो खुद लड़की ने शेयर किया जो काफी वायरल भी हुआ। लेकिन बाद में वीडियो को अकाउंट से हटा दिया गया। वीडियो में दिख रहा था कि लड़कों का एक ग्रुप एक जापानी लड़की के साथ जबरन होली खेल रहा है। एक लड़के ने लड़की को जबरदस्ती पकड़ा और उसे रंग लगाया। वह नहीं-नहीं बोलती रही, पर लड़के नहीं माने। एक लड़के ने उसके सिर पर अंडा फोड़ दिया।
वहीं लड़की जैसे ही वहां से निकलने लगी तो एक शख्स ने उसे पकड़ने की कोशिश की। ऐसे में लड़की ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने हैरानी जताई कि पास खड़े लोगों ने लड़की को बचाने की कोशिश क्यों नहीं की।
खबरे और भी…
- CG News: नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फांसी लगाई, पुलिस जांच में जुटी
- Chhattisgarh NAN Scam: पूर्व IAS अनिल टुटेजा और आलोक शुक्ला पर CBI ने दर्ज की FIR, घरों पर छापेमारी
- Kondagaon News: भाजपा नेता की गाड़ी से टक्कर, कांग्रेस नेता की मौत – पुलिस पर FIR न लिखने का आरोप
- CG Board Result 2025: 10 मई तक आ सकता है CGBSE 10वीं-12वीं का रिजल्ट, 5.71 लाख छात्रों को इंतजार…
- CG NEWS: तेज रफ़्तार कार की कहर, कार ने ली महिला की जान मौके पर दर्दनाक मौत…